देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
सालभर मध्य प्रदेश की जेल में रहा बेगुनाह: कलेक्टर पर 2 लाख जुर्माना; हाईकोर्ट ने कहा- बाबू ऑर्डर लिख रहे, अफसर साइन कर देते हैं
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

सालभर मध्य प्रदेश की जेल में रहा बेगुनाह: कलेक्टर पर 2 लाख जुर्माना; हाईकोर्ट ने कहा- बाबू ऑर्डर लिख रहे, अफसर साइन कर देते हैं

जबलपुर हाईकोर्ट ने शहडोल के कलेक्टर पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत की ओर से यह जुर्माना एक शख्स के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए लगाया है।

Abhishek Raghuvanshi5 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जबलपुर हाईकोर्ट ने शहडोल के कलेक्टर पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत की ओर से यह जुर्माना एक शख्स के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए लगाया है। अदालत ने कलेक्टर को अगली सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर होने का

जबलपुर: राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करना और गलत हलफनामा प्रस्तुत करने को एमपी हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस ए के सिंह की युगलपीठ ने शहडोल कलेक्टर केदार सिंह पर दो लाख रुपए की कॉस्ट लगाते हुए अवमानना नोटिस जारी किया है। अवमानना की कार्रवाई पर अगली सुनवाई 25 नवंबर को निर्धारित की गयी है। कलेक्टर को कॉस्ट की राशि व्यक्तिगत रूप से याचिकाकर्ता के बेटे के खाते में जमा करने के आदेश जारी किए हैं।

ये है मामला

शहडोल निवासी किसान हीरामनी वैश्य ने उसके बेटे सुषांत वैश्य पर कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना एनएसए की कार्रवाई का आदेश जारी किए जाने को चुनौती दी गयी थी। हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि एनएसए की कार्रवाई के लिए एसपी ने 6 सितम्बर 2024 को जिला कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा था। कलेक्टर ने 9 सितंबर 2024 को बिना किसी स्वतंत्र गवाह के बयान दर्ज करते हुए एनएसए की कार्रवाई के आदेश पारित कर दिए। आदेश में उनके के नाम के स्थान पर नीरज कांत द्विवेदी का नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा एनएसए की कार्रवाई के आदेश को पुष्टि के लिए राज्य सरकार के पास नहीं भेजा गया था। जिस आपराधिक प्रकरण के आधार पर एनएसए लगाया गया है, उक्त प्रकरण में लोक अदालत के माध्यम से समझौता हो गया है।

कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया

याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कलेक्टर शहडोल केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। कलेक्टर केदार सिंह ने पारित आदेश में याचिकाकर्ता के पुत्र के बजाए नीरजकांत द्विवेदी के नाम का उल्लेख किए जाने की गलती स्वीकार की है। उनकी तरफ से तर्क दिया गया था कि नीरजकांत द्विवेदी और सुशांत बैंस के मामलों की सुनवाई एक साथ की गई थी। इस तथ्यात्मक गलती के अलावा आदेश पारित करने में कोई अन्य त्रुटि नहीं है।


हाईकोर्ट ने की यह टिप्पणी

युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि एनएसए की कार्रवाई के संबंध में पारित आदेश को पुष्ठि के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाता है। जिला कलेक्टर के द्वारा एनएसए की कार्रवाई के अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेजी गयी फाइल प्रस्तुत हाईकोर्ट में प्रस्तुत करें। कलेक्टर के द्वारा अनुमोदन के लिए फाइल अग्रेषित नहीं की गयी है तो राज्य को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। आदेश को पुष्टि के लिए भेजा गया था तो अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग ने भी अपने विवेक का उपयोग किए बिना कलेक्टर द्वारा पारित आदेश को मंजूरी प्रदान कर दी। आदेश को पढ़ने की जहमत तक नहीं उठाई गयी। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि इस संबंध में एसीएस गृह एसएस शुक्ला से हलफनामे में जवाब मांगा था।


टाइपिंग की गलती के कारण ऐसा हुआ

अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की तरफ से पेश किये गए हलफनामा में बताया गया था कि एनएसए के आदेश को अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेजा गया था। टाइपिंग की गलती के कारण आदेश में याचिकाकर्ता के पुत्र के नाम के स्थान पर नीरज कांत द्विवेदी के नाम का उल्लेख किया गया है। इसके लिए क्लर्क को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता का तर्क

याचिकाकर्ता ब्रम्हेन्द्र पाठक ने बताया कि युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि कलेक्टर केदारनाथ ने अपने हलफनामा में बताया था कि एनएसए की प्रकरण की सुनवाई के दौरान तीन व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए थे। तीनों व्यक्ति के वही बयान थे जो उन्होंने याचिकाकर्ता के पुत्र के खिलाफ साल 2022 में दर्ज अपराधिक प्रकरण में दिये थे। उक्त आपराधिक प्रकरण में लोक अदालत के माध्यम से समझौता हो गया है। एनएसए की कार्यवाही के लिए उसी प्रकरण को आधार बताया गया है।


कोर्ट ने जताई नाराजगी

युगलपीठ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि एनएसए के उपयोग टूल की तरह नहीं किया जा सकता है। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना आवश्यक है। एनएसए की कार्रवाई तभी की जाती है जब व्यक्ति से समाज और लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न होती है। युगलपीठ ने कलेक्टर पर दो लाख रुपये की व्यक्तिगत कॉस्ट लगाते हुए उक्त राशि याचिकाकर्ता के पुत्र के खाते में जमा करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि कलेक्टर और अतिरिक्त प्रमुख सचिव के खिलाफ एनएसए की आदेश का अवलोकन कर कार्रवाई करें। गलत हलफनामा पेश करने पर कलेक्टर के खिलाफ अवमानना कार्यवाही प्रारंभ करते हुए नोटिस जारी किए है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑