सांवेर में आवासहीनों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में दिए गए 74 लाख रुपये
राज्य सरकार के दो साल बेमिसाल-मंत्री श्री सिलावट इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 बीएलसी घटक के अंतर्गत चयनित 74 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 74 लाख रुपये दिए गए हैं।
राज्य सरकार के दो साल बेमिसाल-मंत्री श्री सिलावट
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 बीएलसी घटक के अंतर्गत चयनित 74 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 74 लाख रुपये दिए गए हैं। इस राशि का वितरण जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर में आयोजित कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र के माध्यम से किया। प्रत्येक हितग्राही को प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। सांवेर नगर परिषद में 98 हितग्राहियों का चयन किया गया है। इनमें से प्रथम DPR के अनुसार चयनित 74 पात्र हितग्राहियों को उनके आवास निर्माण हेतु प्रथम किश्त की राशि दी गई।
मंत्री श्री सिलावट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता को सीधी राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है। हाल ही में बढ़ती शिकायतों को देखते हुए अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों का दौरा कर समस्याओं की समीक्षा की है तथा पानी, सड़क, बिजली, सफाई और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “जनता के सपनों को पूरा करने वाली सरकार” है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “डबल इंजन की सरकार” समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों का पक्का मकान का सपना साकार हुआ है। सांवेर नगर पंचायत क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लगभग 13 करोड़ रुपये के आवास स्वीकृत किए गए हैं। अब तक सांवेर नगर परिषद में 563 पात्र हितग्राहियों को राशि जारी की गई है, जिससे वे अपना मजबूत और सुरक्षित घर बना सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो साल बेमिसाल रहे हैं। इन वर्षों में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और प्रदेश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। नर्मदा परियोजना, सड़क, पानी, बिजली एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हुए हैं।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में देश में नंबर वन है और सांवेर भी स्वच्छता एवं विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे एक लाख की राशि से अपने आवास का निर्माण समय पर गुणवत्तापूर्ण रूप से कराएं और अपने सपनों का पक्का घर शीघ्र पूर्ण करें। कार्यक्रम में सर्वश्री भारत सिंह चौहान, सुरेश सिंह पंवार धनखेड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष संदीप चांगेडीया, कुलवंत सिंह गांधी, अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत, मोहन खंडेलवाल, सुभाष जैन, रायसिंग डाबी, जयदीप कानूनगो, अमित लोबानिया, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नगर पंचायत पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले