सड़क किनारे पेशाब करने से रोका तो गोली मार दी ! मंत्री के समधी समेत तीन पर कत्ल का आरोप
bhind youth shot dead: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सत्ता से जुड़ी दबंगई का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सड़क किनारे पेशाब करने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ा कि मंत्री राकेश शुक्ला के समधी सहित तीन आरोपियों ने 24 वर्षीय युवक गौरव गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी. Bhind Roadside Dispute Murder: मध्यप्रदेश के भिंड ज़िले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल यहां सड़क किनारे पेशाब करने से टोकने भर की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि 24 वर्षीय युवक गौरव गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में राज्य सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला के समधी जेपी काँकर सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने मौके से खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त कर लिए हैं और कहा है कि निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी. लेकिन ग्रामीणों में वारदात को लेकर आक्रोश व्याप्त है. सत्ता की धौंस और फिर गोली ! घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के दिलीप सिंह के पुरा डांग गांव में बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर की ओर जा रही एक कार हाईवे किनारे रुकी, जिसमें सवार तीन युवक सड़क किनारे पेशाब करने लगे. उसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे गौरव गुर्जर और उनके भाई ने उन्हें ऐसा करने से टोका. चश्मदीदोंके मुताबिक मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद तुरंत गाली-गलौज और सत्ता की धौंस में बदल गया. आरोप है कि कार सवार युवकों में शामिल जेपी कांकर जो मंत्री राकेश शुक्ला के समधी हैं लगातार मंत्री का नाम लेकर धमकी दे रहे थे और विवाद को भड़का रहे थे. "मंत्री का नाम लेकर चलाई गोली" मृतक के भाई का आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए आरोपी गुस्से में आए और कार से हथियार निकालकर गौरव गुर्जर पर फायर कर दिया. गोली सीधे गौरव के पेट में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि - हमने सिर्फ इतना कहा था कि रास्ते में पेशाब मत करो. लेकिन, मंत्री का नाम लेकर आरोपी गाली देने लगे।
bhind youth shot dead: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सत्ता से जुड़ी दबंगई का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सड़क किनारे पेशाब करने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ा कि मंत्री राकेश शुक्ला के समधी सहित तीन आरोपियों ने 24 वर्षीय युवक गौरव गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी.
Bhind Roadside Dispute Murder: मध्यप्रदेश के भिंड ज़िले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल यहां सड़क किनारे पेशाब करने से टोकने भर की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि 24 वर्षीय युवक गौरव गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में राज्य सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला के समधी जेपी काँकर सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने मौके से खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त कर लिए हैं और कहा है कि निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी. लेकिन ग्रामीणों में वारदात को लेकर आक्रोश व्याप्त है.
सत्ता की धौंस और फिर गोली !
घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के दिलीप सिंह के पुरा डांग गांव में बीती रात की है.
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर की ओर जा रही एक कार हाईवे किनारे रुकी, जिसमें सवार तीन युवक सड़क किनारे पेशाब करने लगे. उसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे गौरव गुर्जर और उनके भाई ने उन्हें ऐसा करने से टोका.
चश्मदीदोंके मुताबिक मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद तुरंत गाली-गलौज और सत्ता की धौंस में बदल गया. आरोप है कि कार सवार युवकों में शामिल जेपी कांकर जो मंत्री राकेश शुक्ला के समधी हैं लगातार मंत्री का नाम लेकर धमकी दे रहे थे और विवाद को भड़का रहे थे.
“मंत्री का नाम लेकर चलाई गोली”
मृतक के भाई का आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए आरोपी गुस्से में आए और कार से हथियार निकालकर गौरव गुर्जर पर फायर कर दिया. गोली सीधे गौरव के पेट में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि – हमने सिर्फ इतना कहा था कि रास्ते में पेशाब मत करो. लेकिन, मंत्री का नाम लेकर आरोपी गाली देने लगे। अचानक गोली चला दी। हम कुछ समझ पाते उससे पहले मेरे भाई की जान चली गई.
इलाके में तनाव, पुलिस का दावा ‘निष्पक्ष जांच’
युवक की हत्या के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया है. मृतक के घर मातम पसरा है और परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वारदात की सूचना पर गोहद चौराहा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खोखे सहित महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए.
पुलिस ने मंत्री के समधी जेपी कांकर सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या (धारा 302) का मामला दर्ज कर लिया है. गौहद चौराहा के TI मनीष धाकड़ ने मी़डिया को बताया- पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस्तेमाल किया गया हथियार किसका था और घटना के समय कार में मौजूद सभी लोगों की भूमिका क्या थी?
पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में कोई भी राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी. लेकिन, सवाल यह है कि क्या इन दबंगों की दबंगई इतनी बढ़ गई है कि एक आम नागरिक को रास्ते में टोकने भर की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम सज़ा दी जाए, ताकि न्याय पर लोगों का भरोसा कायम रहे.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले