
इंदौर। खंडवा नाका रोड स्थित अरिहंत कॉलेज एक बार फिर विवादों में है। शनिवार, 30 अगस्त को आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्राओं को शॉर्ट्स और भड़काऊ ड्रेस में प्रस्तुत किया गया। पार्टी के वीडियो और फोटो सामने आते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि कॉलेज एक शिक्षा का मंदिर है, जहां मां सरस्वती का वास माना जाता है। यहां पर इस तरह की अश्लीलता और नंगई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी में कई छात्राओं ने खुलेआम पैर और कंधे दिखाते हुए डांस और पोज़ दिए। लोगों का कहना है कि इससे धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं।
सूत्र ये भी बताते हैं कि अरिहंत कॉलेज पहले भी लड़का-लड़कियों के विवादों और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। आरोप तो यहां तक हैं कि इस कॉलेज की कई युवतियां नशे की लत की शिकार हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन आंख मूंदे बैठा है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विद्यार्थी विभाग द्वारा कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि भविष्य में इस प्रकार के भड़काऊ इवेंट फिर से आयोजित हुए तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। बजरंगियों का साफ कहना है कि "जहां बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां इस तरह की नंगई और अश्लीलता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी।"
अरिहंत कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई की जगह फैशन, नशा और अश्लीलता का माहौल क्यों पनप रहा है?
जहां विद्यार्थी अपने भविष्य की नींव रखने आते हैं, वहीं इस तरह के इवेंट कॉलेज की छवि धूमिल कर रहे हैं। जरूरत है कि कॉलेज प्रबंधन इस पर कड़ी नज़र रखे और शिक्षा मंदिर की गरिमा को बनाए रखे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आने वाले समय में यह संस्थान छात्रों के लिए शिक्षा का स्थान नहीं, बल्कि अश्लीलता का अड्डा बन जाएगा।
