शिक्षा का उद्देश्य है समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना : राज्यपाल श्री पटेलराज्यपाल डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के 7वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
16 शोधार्थियों को प्रदान की पी.एच.डी. उपाधिराज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू का 7वां दीक्षांत समारोह अभूतपूर्व उत्साह, गरिमा और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

16 शोधार्थियों को प्रदान की पी.एच.डी. उपाधि
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू का 7वां दीक्षांत समारोह अभूतपूर्व उत्साह, गरिमा और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय में समारोह का शुभारंभ संविधान के शिल्पकार युग पुरुष डॉ. बी.आर. अम्बेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुआ। साथ ही 76वें संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास संविधान प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।
राज्यपाल श्री पटेल ने दीक्षान्त समारोह में उपाधियाँ प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूल मंत्र को याद दिलाया और बाबा साहब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल आजीविका कमाना नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। आप सभी युवाओं को डॉ. अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी, जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर प्राप्त हो,”। श्री पटेल ने विद्यार्थियों से सामाजिक न्याय, समरसता और समावेशी विकास के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। श्री पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त ज्ञान को सच्ची सामाजिक समरसता और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। आप सभी इस विश्वविद्यालय के सामाजिक न्याय के दूत हैं। यह ज्ञान आपको सुविधाभोगी नहीं, बल्कि संवेदनशील नागरिक बनाए।
राज्यपाल श्री पटेल ने सभी विद्यार्थियों से अपने माता-पिता और गुरुजनों का आजीवन सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि माता-पिता कई कष्टों को झेलकर अपने बच्चों लालन पालन। करते हैं। जीवन में अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें और उनकी सेवा करें, तभी हम अपने समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकेंगे और हमारा जीवन बेहतर होगा।
मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि महू डॉ. अम्बेडकर की जन्मभूमि है और इस धरा पर स्थित यह विश्वविद्यालय, सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने युवा शक्ति को राज्य और राष्ट्र के विकास की धुरी बताया। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक-आर्थिक असमानताओं पर शोध करने और उनका व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए विश्वविद्यालय के शोधार्थियों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि यह संस्थान सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध और अध्ययन को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने शोध कार्यों को सीधे जनहित और राज्य की विकास योजनाओं से जोड़ें। विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई है, वे अपनी प्रतिभा का उपयोग अभीष्ट उद्देश्य की प्राप्ति के लिए करें।
समारोह को सारस्वत अतिथि डॉ. रविंद्र कन्हेरे एवं कुल गुरु डॉ. रामदास आत्राम ने भी संबोधित कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संस्थान के शोधकार्य सीधे हमारी ग्रामीण विकास योजनाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा के कार्यक्रमों में सहायक बनें। आपका शोध केवल पुस्तकालयों तक सीमित न रहे, बल्कि खेतों, गाँवों और बस्तियों तक पहुँचे।
दीक्षांत समारोह में संस्थान के 16 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा उपस्थित उपाधि प्राप्तकर्ताओं को दीक्षा व प्रतिज्ञा दिलाई गई। विश्वविद्यालय प्रकाशनों ‘स्मारिका’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री रामलाल अत्राम एवं आभार कुलसचिव डॉ. अजय वर्मा ने माना।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले