शहर के 33 ब्लैक स्पॉट पर तीन दिनों में युद्ध स्तर पर होगा काम
कलेक्टर श्री वर्मा ने दुर्घटनाएं रोकने के लिए बुलाई बैठक में तीन विभागों को दिया समय इंदौर,इंदौर शहर में दुर्घटनाएं रोकने के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने गुरुवार देर शाम को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बैठक आयोजित की।
कलेक्टर श्री वर्मा ने दुर्घटनाएं रोकने के लिए बुलाई बैठक में तीन विभागों को दिया समय
इंदौर,
इंदौर शहर में दुर्घटनाएं रोकने के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने गुरुवार देर शाम को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य रूप से नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी विभाग को तीन दिनों में शहर के चिन्हित 33 ब्लैक स्पॉट पर कार्य करने की हिदायत दी है। शहर में ऐसे 33 स्थान चिन्हित किये गए हैं, जहां ब्लैक स्पॉट होने से दुर्घटनाएं हुई हैं। इसलिए प्राथमिक रूप से इन स्थानों पर युद्ध स्तर पर तीन दिनों में साइनेज लगाने के साथ ही लाइट और रम्बल स्ट्रिप अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। तीन दिनों बाद इन सभी स्थानों का वे स्वयं निरीक्षण भी करेंगे। कोई भी दुर्घटना न हो, ऐसे उपाय विभागों द्वारा अनिवार्यता से किये जायें। बैठक में एडीएम श्री रोशन राय सहित नेशनल हाइवे, नगर निगम, एमपीआरडीसी, यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहें।
चिन्हित इन ब्लैक स्पॉट्स पर होगा कार्य
जिला प्रशासन द्वारा जो ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं उनमें लवकुश चौराहा, रिजलाय फाटा धार रोड, देवास नाका चौराहा, बेस्ट प्राईज के सामने बायपास रोड, ओमेक्स सिटी बायपास रोड, डेक्थनॉल के सामने बायपास रोड, टाटा शोरूम के सामने एबी रोड, बिचौली मर्दाना ब्रिज के ऊपर बायपास, तीन इमली चौराहा, रालामण्डल चौराहा बायपास रोड, तेजाजी नगर ब्रिज के ऊपर एबी रोड, कैलोद करताल फाटा बायपास रोड, राऊ गोल चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, विशेष जूपीटर हॉस्पिटल के सामने रिंग रोड, प्रभु तौल कांटे के पास नेमावर, ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने नेमावर रोड देवगुराड़िया, ग्राम माचल, महू –नीचम रोड घाटाबिल्लौद, काला सूरा फाटा इंदौर धार रोड, ए बी रोड भैरुघाट पुलिया के पास ग्राम कालाकिराय, ए बी रोड अर्जुन बरोदा, डकाच्या ए बी रोड, बुड़ी बरलाई, कल्याण मील, लसुडिया परसार, टीही पुलिया फॉरलेन रोड, पिगडम्बर, माँ वैष्णो ढाबा, इंदौर खंडवा रोड भैरूघाट, इंदौर खंडवा बाई ग्राम और दुधिया पावर हाउस के सामने नेमावर रोड शामिल हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चिन्हित ब्लैक स्पाट्स पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
