शर्मनाक आंकड़े :बच्चों के खिलाफ अपराध में इंदौर देश में चौथा
महिला अपराधों में भी शर्मिंदाक्राइम कैपिटल की तरफ तो नहीं बढ़ रहा इंदौर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2023 के अपराधों की रिपोर्ट जारी की। बच्चों और महिला के खिलाफ अपराध में इंदौर ने फिर शर्मिंदा किया है।
महिला अपराधों में भी शर्मिंदा
क्राइम कैपिटल की तरफ तो नहीं बढ़ रहा इंदौर
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2023 के अपराधों की रिपोर्ट जारी की। बच्चों और महिला के खिलाफ अपराध में इंदौर ने फिर शर्मिंदा किया है। वर्ष 2021 में महिलाओं संबंधी 1794 अराध दर्ज किए थे, जो 2022 में बढ़कर 1809 व 2023 में 1919 पर पहुंच गए। हर दिन 5 महिलाओं के साथ अपराध दर्ज हो रहे हैं।
19 मेट्रोपॉलिटिन सिटी में बच्चों के खिलाफ अपराधों में इंदौर चौथे नंबर पर आया है। हमारे बाद जयपुर और अन्य शहर हैं। वर्ष 2021 में इंदौर में बच्चों के खिलाफ 1081 अपराध दर्ज किए गए थे, जो 2022 में 1082 और 2023 में बढ़कर 1236 हो गए। यानी हर दिन औसत 4 बच्चों के खिलाफ अपराध दर्ज हो रहे हैं।
अपहरण पर अंकुश ही नहीं
नाबालिग बच्चों के अपहरण के मामले में भी इंदौर आगे है। वर्ष 2021 में 694, 2022 में 674 और 2023 में बढ़कर 715 मामले दर्ज किए गए हैं। ये तब है जब इंदौर को अपहरण के मामले में हॉट स्पॉट पर रखा है। पुलिस की स्पेशल विंग बच्चों के अपहरण रोकने के लिए सक्रिय है।
1800 आवेदन, लेकिन केस सिर्फ 86
एनसीआरबी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में साइबर क्राइम के 37 मामले, 2022 में 47 व 2023 में 86 केस दर्ज हुए। जबकि प्रति माह 1800-2200 से ज्यादा शिकायतें पहुंचती हैं। मतलब साफ है कि ज्यादातर मामले पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। जांच के नाम पर टाल रही है।
हर महीने 1800 आवेदन
रिपोर्ट अभी देखी नहीं है। यदि महिला और बच्चों से संबंधी अपराध बढ़े हैं तो उन पर कंट्रोल करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। – राजेश सिंह, एडि. सीपी मुख्यालय
इधर मध्य प्रदेश में…
अपराध दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, अपराध रोकना चुनौती
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की अपराध दर राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में एमपी अब भी टॉप पर है और इंदौर-भोपाल जैसे बड़े शहर खतरनाक संकेत दे रहे हैं। 2023 में मध्यप्रदेश में कुल 4,07,622 अपराध (आईपीसी) दर्ज हुए। राज्य की अपराध दर 46.9 प्रति लाख आबादी रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 27.0 है। स्पेशल एंड लोकल लॉ (एसएलएल) अपराधों के 1,86,177 केस जोड़ने पर कुल संज्ञेय अपराध 5,93,799 हो जाते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले