देश की बात, आपके शहर से
शराब दुकान के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठी महिलाएं:5 दिन से जारी विरोध, महिलाएं बोली-बच्चों को भेजने में लग रहा डर
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

शराब दुकान के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठी महिलाएं:5 दिन से जारी विरोध, महिलाएं बोली-बच्चों को भेजने में लग रहा डर

इंदौर में एक शराब दुकान के बाहर क्षेत्र की महिलाएं कुर्सियां लगाकर बैठी हैं। लगातार 5 दिन से वे इस दुकान का विरोध कर रही है। रहवासियों ने भी दुकान के बाहर टेंट लगा दिया है, जहां बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi9 जून 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में एक शराब दुकान के बाहर क्षेत्र की महिलाएं कुर्सियां लगाकर बैठी हैं। लगातार 5 दिन से वे इस दुकान का विरोध कर रही है। रहवासियों ने भी दुकान के बाहर टेंट लगा दिया है, जहां बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं। रविवार को तो वे एक पुतला बनाकर ले आए। ये पुतला और किसी का नहीं बल्कि उस प्लॉट मालिक है, जिसने यह जगह शराब दुकान के लिए दी। प्लाट के अंदर दुकान खुली है, जबकि महिलाएं प्लाट के बाहर रोड पर अपना विरोध जता रही हैं। ये मामला हैं स्कीम नंबर 71 का, जहां हालही में शराब की दुकान खुली। दुकान खुलने के अगले दिन से ही रहवासी संघ स्कीम नंबर 71 के बैनर तले रहवासियों ने इसका विरोध शुरू किया। दुकान हटवाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद के साथ जाकर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया और उनसे दुकान हटवाने का निवेदन भी किया। मामले में कलेक्टर ने आश्वासन दिया। हालाकि रहवासियों का विरोध जारी है। बता दे कि स्कीम नंबर 71 में जहां दुकान खुली है उसके आसपास मैरिज गार्डन, सब्जी मंडी, रहवासी क्षेत्र है। जानिए इस मामले में क्या कह रहे हैं रहवासी…

यहां दुकान खुलना गलत निर्णय

रहवासी निर्मल माहेश्वरी ने कहा कि यह पूरा इलाका रहवासी इलाका है। शांत इलाका है। यहां मंदिर, स्कूल, सब्जी मंडी, वॉकिंग ट्रैक है। यहां की बहन-बेटियां, महिलाएं सब्जी लेने जाती हैं। रहवासी इलाके में शराब दुकान अलॉट करना गलत है। दुकान के कारण यहां क्राइम बढ़ेगा। यहां दुकान खोलना गलत निर्णय है।कलेक्टर, आबकारी आयुक्त और जनप्रतिनिधि जल्द से जल्द इसे यहां से हटाएं।

महिलाएं रोज कर रही विरोध

रहवासी अर्चना जैन ने बताया कि यहां शराब दुकान खुलने से डर और खौफ पैदा हो गया है। यहां असामाजिक तत्व दिन प्रतिदिन आएंगे, जिससे अराजकता फैलेगी। यहां बच्चों के स्कूल के बस स्टॉप है। सब्जी मंडी है। वॉकिंग ट्रैक है। सुबह-शाम घूमने जाते हैं। हम ये चाहते है प्रशासन इस शराब की दुकान को यहां से हटाए। दो बार पहले भी यहां शराब दुकान खुली थी, जिसे विरोध करके हटवाया था। अब तीसरी बार फिर दुकान खुली है। महिलाएं रोज यहां आकर बैठ रही हैं और विरोध कर रही हैं। हमसे क्षेत्र की दो सौ महिलाएं जुड़ी हैं।

असामाजिक तत्व बढ़ेंगे

रहवासी अंजू काकाणी ने कहा कि हम शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। रोजाना यहां से लोगों को भगा रहे हैं। सुबह से लोगों का आना शुरू हो जाता है। हमारी मांग है कि प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस ओर विशेष ध्यान दें और इस दुकान को बंद करवाएं। यहां आसपास 5 से 6 मैरिज गार्डन हैं। पीछे उद्यान भी बनाया गया है। रहवासी क्षेत्र में दुकान खुलने से असामाजिक तत्व यहां उधम मचाएंगे।

महापौर-विधायक आकर देखें हमारी परेशानी

दिप्ती किशनानी ने कहा कि पिछले पांच दिनों से हमारा विरोध जारी है। यहां महापौर और क्षेत्रीय विधायक को आकर देखना चाहिए कि हमें कितनी परेशानी हो रही है। पास में पार्क खुला है, वहां हम वॉक करें, स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। लेकिन ये शराब की दुकान खुल गई है, जिसके कारण डर का माहौल है। *वॉक पर जाना बंद कर दिया* अनिता माहेश्वरी का कहना है कि हम लोग वॉक पर जाते थे, हमने वॉक पर जाना बंद कर दिया। छोटी बच्चियां क्लास जाती हैं। अब उन्हें अकेले भेजने में डर लग रहा है। कभी किसी के साथ बदतमीजी हो सकती है। प्रशासन से हाथ जोड़कर विनती है कि इस दुकान को जल्द से जल्द बंद किया जाए। महिलाएं अपने घर के काम छोड़कर यहां विरोध पर बैठी हुई है। प्रशासन को समझना चाहिए। हमें 5 दिन हो गए हैं विरोध करते हुए। हमारे पूरे ग्रुप ने रात को वॉक करना बंद कर दिया है।

अपराध में वृद्धि होगी

मेघा मालपानी का कहना है कि सुबह और शाम को वॉक पर आते थे, लेकिन बंद कर दिया है। हमारे घर में बेटियां हैं, जिन्हें भेजने में डर लगता है। अब घूम कर जाने की सोचते हैं। यहां पैदल ही सब्जी लेने आते थे। लेकिन अब किसी को साथ में लेकर आना पड़ता है। दुकान खुलने से यहां अपराध में भी बढ़ोतरी होगी। सुबह से लेकर रात तक यहां विरोध करने के लिए बैठ रहे हैं। हम यहां सुंदरकांड भी कर चुके हैं।

प्लॉट मालिक का पुतला लगाया

विरोध कर रहे रहवासियों ने यहां पर प्लॉट मालिक का पुतला भी खड़ा कर दिया। रहवासियों का कहना है कि प्लॉट मालिक को शराब की दुकान के लिए जगह नहीं देना चाहिए थी। इसलिए उनका पुतला यहां लगाया गया है। विरोध स्वरूप ये पुतला यहां लगाया है। रहवासियों का कहना है कि ज्ञापन देने के बाद कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच के निर्देश दिए हैं। अगर ये परिसीमन में स्थापित की गई है तो इसे हटाया जाए। आबकारी अधिकारी यहां आकर जांच करके गए हैं। वे भी अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। अब देखना है रिपोर्ट क्या आती है। दो बार पहले भी शराब दुकान का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया था। तब भी दुकान हटवाई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑