देश की बात, आपके शहर से
विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के हितग्राहियों को प्राथमिकता से विभागीय योजनाओं का लाभ देने के निर्देश।
इंदौर 12 बार पढ़ी गई

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के हितग्राहियों को प्राथमिकता से विभागीय योजनाओं का लाभ देने के निर्देश।

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

Abhishek Raghuvanshi15 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के हितग्राहियों की समस्याओं एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु अपर कलेक्टर श्री रोशन राय की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विगत बैठक की प्रगति की विभागवार समीक्षा कर समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर कलेक्टर श्री राय ने स्कूल शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि इस समुदाय के विद्यार्थियों के लिए स्कूल में प्रवेश के समय ही प्राथमिकता के साथ समग्र, आधार एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाये जाने की कार्यवाही की जाये। इसी प्रकार इस संबंध में ई-गवर्नेस मैनेजर को चिन्हित विमुक्त ग्रामों में आधार कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिंहासा के प्रतिनिधियों ने ग्राम के हाई स्कूल को हायर सेकेन्ड्री स्कूल में प्रोन्नत करने की मांग की गई। अपर कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग को प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वरोजगार योजना के लक्ष्य पूर्ण करने एवं रोजगार मेला का आयोजन किये जाने के संबंध में सहायक संचालक विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित विभाग से समन्वय कर शिविरों का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आने वाली कठिनाईयों का भी उल्लेख किया, जिस पर नियमानुसार समय सीमा में जाति प्रमाण पत्र जारी किये जाने हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देश जारी किये गये। इसी क्रम में श्री अनिल कुमार सोनी, सहायक संचालक विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी एवं आभार व्यक्त किया। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग, जिला परियोजना समन्वयक (जिला शिक्षा केन्द्र.), क्षेत्र संयोजक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जिला इन्दौर एवं सामाजिक प्रतिनिधि श्री प्रकाश मानावत, बंजारा जनविकास सेवा समिति के श्री इंदर सिंह चौधरी, घुमन्तु अर्द्ध घुमन्तु जनजाति महासंघ के श्री मदन लाल वैष्णव, समाज सेवी श्री जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 9 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑