देश की बात, आपके शहर से
विधानसभा-1 में हुआ भव्य रक्षाबंधन का कार्यक्रम.
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

विधानसभा-1 में हुआ भव्य रक्षाबंधन का कार्यक्रम.

हजारों की संख्या में महिलाओं ने बांधी मंत्री विजयवर्गीय की कलाई पर विश्वास की डोर 'राखी'‌।

Abhishek Raghuvanshi8 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


हजारों की संख्या में महिलाओं ने बांधी मंत्री विजयवर्गीय की कलाई पर विश्वास की डोर ‘राखी’‌।
शौर्य और पराक्रम की राखी सरहद पर सैनिकों के लिए,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित राखी प्रधानमंत्री जी के लिए तथा अपनत्व व स्नेह की राखी नगरीय प्रशासन मंत्री के लिए बहनों की राखियां।
मोदी जी ने बेटियों के हाथों में लड़ाकू विमान दिए, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए- मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय‌।
माताएं-बहनें, बेटियों को संस्कार दें -नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय।
रक्षाबंधन महोत्सव के इस पावन पर्व पर मेरा माताओं-बहनों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को संस्कार दे। बच्चों को समाज में फैल रही विकृतियों से दूर रखें, जिससे वे विधर्मियों द्वारा फैलाये जा रहे लव जिहाद के दुष्चक्र से दूर रहें। क्योंकि आपके आज के संस्कार ही उनके कल को बेहतर करेंगे। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा-1 के बाबा श्री गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के अवसर पर कही। इस दौरान श्री विजयवर्गीय की धर्मपत्नी श्रीमती आशा विजयवर्गीय तथा पुत्र पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे।
बेटियां शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और बेटे हनुमान चालीसा का पाठ करें
इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्तियों को संबोधित करते हुए श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं यहां पर उपस्थित सभी मातृशक्तियों के चरणों में अपना शीश रखकर नमन करता हूं। माताएं-बहनें आप सभी साक्षात देवी है। आप मुझे आशीर्वाद दें, हमारी पंरपरा बड़ी समृद्ध है। हमारी सनातन संस्कृति में कोई बड़ा नहीं और कोई छोटा नहीं है, शंकरजी ने रामजी की सेवा की और रामजी ने शंकरजी की। जब श्रीराम रावण वध के लिए जा रहे थे तो उन्होंने रामेश्वर शिवलिंग स्थापित कर महादेव की आराधना की, हमारी संस्कृति में सभी समान है। सभी एक-दूसरे के लिए सहयोग की भावना रखते हैं,समाज में अभी काफी विकृति आई है। माँ की जवाबदारी है बच्चों में संस्कार देना, बच्चों को बचपन से हनुमान चालीसा का पाठ करने की आदत डालना चाहिए। मेरी माँ ने मुझे रामचरित मानस, सुंदरकांड बचपन में ही सीखा दिये थे। रामचरित मानस के दोहे पढ़ने पर भोजन मिलता था और सोने से पहले भी माँ को दोहे सुनाना पढ़ते थे। बेटियों से कहें कि समीप के शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इससे बेटियों के सौभाग्य में वृद्धि होगी और उनके संस्कार बेहतर होंगे और बेटियों का भविष्य सुधरेगा। बेटे हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे हनुमानजी से बेटों को बल, बुद्धि, विद्या का वरदान मिलेगा।
बेटियां लव – जिहाद से बचें
लव जिहाद का शिकार होकर बेटियां माँ-बाप तक को छोड़ देती हैं। इसलिए उनको बचपन से ही संस्कार दे। आजकल के कुछ सीरियल समाज में विकृति फैला रहे हैं। इसलिए मेरा माता-बहनों से निवेदन है कि बच्चों को अच्छे सीरियल दिखाएं। हमने अपने परिवार के बच्चों को अच्छे संस्कार दिए। यदि वह चार बार घर से बाहर जाते हैं तो चारों बार माता-पिता के चरण स्पर्श करके जाते है। माँ-बाप का आशीर्वाद ईश्वर से बड़ा आशीर्वाद है, जो उनका दिल दुखाता है वो कभी सुखी नहीं रहता है। मुझे कभी समय नहीं मिलता, लेकिन मेरे बेटे आकाश को बचपन से मेरी माँ और उसकी माँ ने संस्कार दिए। विदेशों से लव जिहाद के लिए पैसा आ रहा है। एक ऐसा गिरोह उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया, हमने सख्त कार्रवाई की। मुझे गर्व है कि श्री मोदीजी औऱ डॉ मोहन यादव जी की सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। मोदी जी का एक ही सपना है कि जितना मजबूत पुरूष है उतनी मजबूत हमारी नारी शक्ति भी होना चाहिए। पहले सैनिक स्कूल में लड़कों को एडमिशन मिलता था अब लड़कियों को भी एडमिशन मिल रहा है। मोदीजी ने नारी शक्ति के हाथों में जेट विमान दिए। अभी ऑपरेशन सिंदूर में नारी शक्ति ने जेट विमान उड़ाकर पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है, यह हमारे भारत की नारी शक्ति की ताकत है। हमारे मुख्यमंत्रीजी आपके खाते में 1500 रुपये डालने वाले हैं। यह 15 सौ रुपये लगातार आपको मिलते रहेंगे। अगली राखी पर आपको 1750 रुपये मिलेंगे। हमारी सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए काम करती है।
जनता ही हमारा परिवार है
श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पूरी विधानसभा को अपना परिवार मानते हैं इसलिए हम सभी त्यौहार हमारे कार्यकर्ताओं और जनता के साथ मनाते हैं। जब हम किसी को अपना परिवार मानते हैं तो उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं और उनके साथ त्यौहारों की खुशियां मनाते हैं। हम स्त्री को देवी मानते हैं मुस्लिम समाज की बेटियां भी देवी है, लेकिन विधर्मी लोग बेटियों को अच्छी नजर से नहीं देखते इसलिए हमें बेटियों को संस्कारित करना जरूरी है।
सरहद पर सैनिकों के लिए और प्रधान मंत्री जी के लिए बहनों ने भेजी राखियां
इस अवसर पर महिलाएं तीन राखियां लेकर आई थी। शौर्य औऱ पराक्रम की प्रतीक पहली राखी सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए, राष्ट्रसेवा को समर्पित दूसरी राखी प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के लिए और अपनत्व और स्नेह की प्रतीक तीसरी राखी श्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर पांच हजार से ज्यादा माता-बहनों ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लिया। कई माता-बहनें कैलाश जी को बांधने के लिए घर से आकर्षक राखियां बनाकर लाई थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री कैलाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत हार-फूल, ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर श्रीमती उमाशशि शर्मा, श्री अशोक चौहान, श्री गोविंद सिंह पवार, श्री जयदीप जैन, श्री सतीश कौशिक, श्री अमरदीप मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 9 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑