देश की बात, आपके शहर से
लोगों ने बचाया नहीं, Video बनाया… ट्रक की टक्कर के बाद 25 मिनट तक तड़पती रही छात्रा, ज्यादा खून बहने से मौत
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

लोगों ने बचाया नहीं, Video बनाया… ट्रक की टक्कर के बाद 25 मिनट तक तड़पती रही छात्रा, ज्यादा खून बहने से मौत

खून से लथपथ छात्रा 25 मिनट तक तड़पती रही और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आखिर में अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। छात्रा मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और सुबह स्कूटर से कॉलेज जा रही थी। इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi26 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

खून से लथपथ छात्रा 25 मिनट तक तड़पती रही और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आखिर में अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। छात्रा मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और सुबह स्कूटर से कॉलेज जा रही थी।
इंदौर। बायपास पर लापरवाह ट्रक चालक ने छात्रा को टक्कर (Indore Road Accident) मार दी। खून से लथपथ छात्रा 25 मिनट तक तड़पती रही और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आखिर में अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। छात्रा मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और सुबह स्कूटर से कॉलेज जा रही थी। घटना नेमावर ब्रिज के समीप की गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। 19 वर्षीय लहर उर्फ लक्की की मौत हुई है।
ट्रक चालक और हेल्पर फरार
लक्की मेडिकैप्स कॉलेज में इंजीनियरिंग (थर्ड ईयर) की छात्रा थी। ब्रिज के समीप ट्रक(एचआर 55एएक्स 7849) ने लक्की के स्कूटर को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। लक्की के पिता शशांक का एमपी ऑनलाइन सेंटर है। वह इकलौती बेटी थी। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गया है। उसके मोबाइल की पीथमपुर की लोकेशन मिली है। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
खून से सनी सड़क-लोग वीडियो बना रहे थे
लहर उर्फ लक्की के सिर में चोट लगी थी। गिरने के बाद भी वह होश में थी। लोग रुके लेकिन कोई अस्पताल नहीं ले गया। लोग उसका वीडियो बनाते रहे। लक्की ने दोस्त तनिषा वाजा को कॉल लगाया और कहा तनिषा मुझे लग गई है। वह मदद मांग रही थी। उसके फोन से मां ज्योति को भी कॉल लगाया गया था। ज्योति मौके पर पहुंची और एफआरवी से अस्पताल लेकर रवाना हो गई। थोड़ी देर बाद ज्योति ने तनिषा से कहा लक्की इस दुनिया में नहीं रही। उसकी मौत हो गई है। दोस्त अंकित के अनुसार लक्की की वक्त पर मदद नहीं मिली। लोग उपचार मिल जाता तो वह बच सकती थी। पुलिस और एम्बुलेंस वाले भी समय पर नहीं आए थे।
पुलिसवालों के झगड़े में ट्रक लेकर भाग गया चालक
पुलिसकर्मी भी सीमा क्षेत्र में उलझे रहे। राहगिरों के कॉल लगाने पर कनाड़िया और तेजाजी नगर पुलिस एक दूसरे का क्षेत्र बताते रहे। राहगिरों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। हेल्पर कूद कर भाग गया पर चालक पकड़ में आ गया। इसी बीच कनाड़िया पुलिस पहुंच गई लेकिन उनके सामने ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में तेजाजी नगर पुलिस पहुंची और ट्रक की तलाश की। सनावद,खलघाट और धामनोद तक टोलनाकों पर नाकाबंदी करवाई। ट्रक मालिक जिशान से संपर्क कर मोबाइल नंबर लिए लेकिन चालक ओरीलाल ने फोन बंद कर लिया। टीआइ देवेंद्र मरकाम के अनुसार ट्रक बीग स्टॉक लॉजिस्टिक मानेसर (हरियाणा) का है। मथुरापेठ उप्र निवासी ओरीलाल बघेल पीथमपुर आया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑