‘लॉरेंस बिश्नोई विदेशों में आतंकी घोषित, भारत में क्यों नहीं’:क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- वह धर्मयोद्धा नहीं, देश को नुकसान पहुंचाने वाला अपराधी है
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस को अपराधी कहा है।
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस को अपराधी कहा है।
गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए धनराशि घोषित करने के बाद क्षत्रिय करणी सेना ने पूरी गैंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने अनमोल बिश्नोई से लेकर संपत नेहरा तक पर इनाम घोषित किया है।
- क्षत्रिय करणी सेना ने लॉरेंस गैंग के खिलाफ खोला मोर्चा
- राज शेखावत ने गैंग के दूसरे शूटर पर घोषित किया इनाम
- शेखावत ने पहले लॉरेंस बिश्नोई पर घोषित किया था इनाम
- लॉरेंस गैंग को गोगोमेड़ी की हत्या के बताया फिर जिम्मेदार
अहमदाबाद: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सुर्खियों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हज़ार ग्यारा सौ ग्यारह रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का ऐलान किया है। एक दिन पहले राज शेखावत ने वडोदरा में लॉरेंस बिश्नोई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा था। शेखावत ने कहा था कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था। शेखावत ने कहा था कि पूरे देश में लॉरेंस और उसके जैसे गैंगस्टर ने भय का माहौल बनाया हुआ है।
क्या बोले राज शेखावत?
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने एक वीडियो जारी करके एनकाउंटर पर इनाम घोषित किया है। इस एक मिनट के वीडियो में राज शेखावत ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मी को 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हज़ार ग्यारह सौ ग्यारह रुपये दिए जाएंगे। शेखावत ने वीडियो संदेश में कहा है कि हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना यह राशि देगी। इतना ही नहीं उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आया नाम
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। दशहरे के दिन मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। उसके अगले दिन एक फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की 15 टीमें इस हत्याकांड की जांच में जुटी हैं। उन्होंने दो शूटर्स समेत कुल 10 को अरेस्ट किया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। सलमान खान को मुंबई पुलिस के ट्रैफिक वाले व्हाट्सएप ग्रुप में धमकी भी मिली है। इस सब के बीच अब क्षत्रिय करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले