लूट में 4 दिन बाद एफआईआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


लसूडिया में रियल स्टेट का काम करने वाले युवक के साथ लूट की वारदात हो गई। इस मामले में 4 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक जैविन राय ने बताया कि 15 अगस्त की रात वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। ढाबली में नाले किनारे उनकी बाइक बंद हो गई। इस दौरान जब वे बाइक स्टार्ट कर रहे थे, तभी दो लड़के उनके पास आए। उन्होंने चाकू की नोंक पर मोबाइल, अंगूठी, चेन और घड़ी लूट ली। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
अगले दिन सुबह पीड़ित ने परिवार को जानकारी दी और थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को एफआईआर की है।

Exit mobile version