इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से लूट के करीब 7 मोबाइल मिले हैं। वहीं चोरी की एक बाइक भी मिली है, जो उसने विजयनगर इलाके से चुराई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
टीआई जितेंद्र यादव की टीम ने शोमित पुत्र सुरेश शर्मा निवासी स्कीम नंबर 114 को पकड़ा है। आरोपी मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने रानी सती और आसपास के इलाके में पिछले दिनों लूट की वारदातें की थीं। इसके बाद फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। टीआई के मुताबिक अभी और वारदातों में उससे पूछताछ की जा रही है।
