महापौर एवं विधायक द्वारा मालवा मिल ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर दिनांक 20 अगस्त2025। शहर में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में इंदौर नगर निगम द्वारा मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा के मध्य निर्माणाधीन ब्रिज का आज निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला एवं सभापति श्री मुन्नालाल यादव, जनकार्य प्रभारी श्री राजेंद्र राठौर एवं अपर आयुक्त श्री नरेंद्र नाथ पांडेय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जनकार्य प्रभारी श्री राजेंद्र राठौर ने जानकारी दी कि इस ब्रिज का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। नगर निगम का उद्देश्य है कि शीघ्र से शीघ्र ब्रिज का कार्य पूरा कर नागरिकों को यातायात की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देश दिए कि—

- Advertisement -

ब्रिज निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं मजबूती से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। सुरक्षा मापदंड का पालन करते हुए कार्य किया जावे कार्य की मजबूती में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो पुल के दोनों और के एप्रोच रोड का कार्य भी साथ में करें पुल पर पानी जमा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें।

कार्य की प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

निर्माण स्थल पर कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

महापौर ने यह भी कहा कि इस ब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहर के मध्य यातायात को बड़ी राहत मिलेगी तथा मालवा मिल चौराहा और पाटनीपुरा चौराहा के बीच का आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो जाएगा।

विधायक श्री रमेश मेंदोला एवं सभापति श्री मुन्नालाल यादव ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य समय पर पूर्ण हो।

Exit mobile version