लगातार कार्रवाई, फिर भी इंदौर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही बसें
शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही स्कूल, कॉलेज और यात्री बसों की जांच का अभियान बीते दस माह से चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई देर रहा है।
शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही स्कूल, कॉलेज और यात्री बसों की जांच का अभियान बीते दस माह से चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई देर रहा है। बसों की जांच में होने वाली खानापूर्ति के कारण आए दिन हादसे हो रहे है और आमजन को अपनी जान गंवाना पड़ रही है।
इंदौर। शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही स्कूल, कॉलेज और यात्री बसों की जांच का अभियान बीते दस माह से चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई देर रहा है। बसों की जांच में होने वाली खानापूर्ति के कारण आए दिन हादसे हो रहे है और आमजन को अपनी जान गंवाना पड़ रही है। शहर में बीते दिन माह में हुए अलग-अलग सड़क हादसों से सबक लेकर बसों की फिटनेस और चालकों की लापरवाही को लेकर कठौर कार्रवाई नहीं की गई।
50 से अधिक बसों के फिटनेस निरस्त
नाममात्र के जुर्माना लगाने से तेज गति से दौड़ती बसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नतीजन दोपहिया चालक और पैदल यात्रियों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा जनवरी से अक्टूबर तक दस माह सें बसों की जांच का अभियान नियमित चलाया जा रहा है। इस अवधि में साढ़े तीन सौ बसों से अधिक बसों पर कार्रवाई कर लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया, वहीं 50 से अधिक बसों के फिटनेस निरस्त किए गए। लगतार हो रही कार्रवाई का असर शहर की सड़कों पर नहीं दिखाई दे रहा है।
ब्रेथ एनालाइजर से चालक और परिचालक की जांच
बसों की रेस और तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे है। स्कूल और कॉलेज संचालकों द्वारा बसों को चलाने वाले चालक और परिचालक की नियमित जांच और निगरानी का सिस्टम नहीं है। ऐसे में ड्राइवर पिक अवर्स में सड़कों पर रेस लगाते है और तेज गति से शिक्षण संस्थाओं की बसों को दौड़ाते है। शराब पीकर बस चलाने के मामले भी सामने आए है। जबकि जुलाई में आरटीओ ने बैठक लेकर शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया था कि चालकों के पुराने रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही उनकों बस चलाने के लिए रखा जाएगा। वहीं नियमित ब्रेथ एनालाइजर से चालक और परिचालक की जांच की जाए।
अब फिर होगी बसों की जांच
बीते दस माह से बसों की जांच के कई अभियान चलाए गए, लेकिन हादसों पर अंकुश नहीं लगा। अब सड़क सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार से शहर में चल रहे अनफिट वाहनों की जांच फिर शुरू होगी। स्कूल और यात्री बसों की जांच की जाएगी। इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में चार टीमे अगल-अलग स्थानों पर कार्रवाई करेगी।जांच का अभियान शुरू करने के साथ ही पुख्ता रूप से बसों और चालकों की पड़ताल भी की जाना चाहिए।
कैम्पस में चला था जांच अभियान
परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूल खुलने के बाद जुलाई से अब तक शिक्षण संस्थानों में जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें तीस से अधिक बसों को जब्त किया गया था।किसी में आपातकालीन द्वारा नहीं था, अतिरिक्त सीटे पाई गई थी, तो कही कागजात अधुरे थे। कुछ के फिटनेस भी निरस्त किए थे।दो माह पहले मेडिकेप्स विश्व विद्यालय के परिसर में जाकर बसों की जांच की गई थी और खामिया मिलने पर तीन बसों को जब्त किया गया था।
बसों की जांच का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में जाकर भी बसों की जांच कर कार्रवाई की गई थी। तय मापदंडों का पालन नहीं करने वाली बसों को जब्त कर जुर्माना लगाया जा रहा है और फिटनेस निरस्त किए जा रहे है। – प्रदीप शर्मा, आरटीओ
बीते माह यह हुए हादसे
- शुक्रवार को राजकुमार ब्रिज के पास एक तेज गति से दौड़ रही शिक्षण संस्थान की बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हुआ। बस की टक्कर से एक युवक के सिर में चौट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
- अक्टूबर में राजकुमार ब्रिज पर ही एक तेज गति से दौड़ रही यात्री बस ने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। इसमें एक युवती घायल हो गई थी और बस फुटपाथ से टकरा गई थी।एक्टिवा बस के अगले पहिए में फंस गई थी, इसलिए अन्य लोग चपेट में नहीं आए।
- सितंबर में इंदौर-उज्जैन रोड पर घर लोट रहे दंपत्ति की बाइक को तेज गति से दौड़ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक चालक महेंद्र सिंह सोलंकी, पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई थी। तेज गति के कारण चार लोगों की असमय जान चली गई
- अगस्त में अंतिम चौराहा पर तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को रौंद दिया था। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।वही कई लोग घायल हुए थे। सड़क पर भारी ट्रैफिक होने के बावजूद चालक बस को तेज गति से दौड़ा रहा था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले