देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
राजस्थान में गोल्ड ही गोल्ड! बांसवाड़ा में मिली तीसरी माइन, 222 टन सोने का भंडार
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

राजस्थान में गोल्ड ही गोल्ड! बांसवाड़ा में मिली तीसरी माइन, 222 टन सोने का भंडार

बांसवाड़ा जिले में एक बार फिर सोने के विशाल भंडार की पुष्टि हुई है, जिससे यह राजस्थान का जिला भारत का 'स्वर्ण गढ़' बन रहा है. कांकरिया गांव में तीसरी स्वर्ण अयस्क खदान का पता चला है.

Abhishek Raghuvanshi26 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बांसवाड़ा जिले में एक बार फिर सोने के विशाल भंडार की पुष्टि हुई है, जिससे यह राजस्थान का जिला भारत का ‘स्वर्ण गढ़’ बन रहा है. कांकरिया गांव में तीसरी स्वर्ण अयस्क खदान का पता चला है. यहां 222 टन शुद्ध सोने सहित 11 करोड़ टन से अधिक अयस्क का अनुमान है. खनन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत की 25% स्वर्ण मांग पूरी हो सकती है.

राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले में एक बार फिर सोने का खजाना मिलने की पुष्टि हुई है. यह खजाना एक बार फिर इसी बांसवाड़ा जिले में मिला है. सोने का खजाना मिलने से यह जिला चर्चा में बना हुआ है. इसके साथ ही, बांसवाड़ा जिला अब देश में ‘सोने के गढ़’ के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है.
जिले के घाटोल क्षेत्र के कांकरिया गांव में तीसरी सोने की खान के ब्लॉक होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है. भूवैज्ञानिकों को कांकरिया में लगभग 3 किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में स्वर्ण अयस्क के संभावित भंडार के पुख्ता संकेत मिले हैं. जल्द ही माइनिंग लाइसेंस जारी होने के बाद यहां खनन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले भी बांसवाड़ा के घाटोल में स्थित जगपुरिया और भूकिया में सोने की खानों की पुष्टि हो चुकी है.

पहले भी निकल चुका है सोना

इससे पहले, राजस्थान सरकार ने भूकिया-जगपुरा खनन ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया लगभग एक साल पहले पूरी कर ली थी, जिसमें रतलाम की एक फर्म को लाइसेंस मिला था. हालांकि, फर्म द्वारा धरोहर राशि जमा नहीं कराए जाने के कारण सरकार ने इस टेंडर को निरस्त कर दिया था. अब सरकार ने इन ब्लॉकों के लिए फिर से टेंडर जारी किए हैं, जिन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी और ये टेंडर 3 नवंबर को खोले जाएंगे. जो फर्म सरकार को सबसे अधिक राजस्व का प्रस्ताव देगी, उसे खनन का लाइसेंस जारी किया जाएगा.

सोने की खदानों के शुरू होने के बाद राजस्थान का बांसवाड़ा देश के उन चुनिंदा चार राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां स्वर्ण खनन होता है. अनुमान है कि आने वाले समय में यह जिला देश की कुल सोने की मांग का लगभग 25% तक आपूर्ति करने की क्षमता रखेगा.

इस बार कितना अयस्क होने का अनुमान

भूवैज्ञानिकों द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, इस पूरे क्षेत्र में 940.26 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 113.52 मिलियन टन (11 करोड़ 35 लाख 20 हज़ार टन) स्वर्ण अयस्क होने का अनुमान है. इसमें सोने की धातु की मात्रा 222.39 टन आंकी गई है, जो बहुत बड़ी मात्रा है. इसके अतिरिक्त, कांकरिया-गारा क्षेत्र में भी 205 हेक्टेयर में 1.24 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क संभावित है. इन खदानों से सोने के अलावा कई अन्य सह-खनिज भी निकाले जाएंगे.

बांसवाड़ा जिले में स्वर्ण खनन शुरू होने से इलेक्ट्रॉनिक, पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल्स, बैटरी और एयर बैग जैसे कई उद्योगों में नया निवेश आएगा. इसके परिणामस्वरूप, जिले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अप्रत्याशित अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 19 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑