देश की बात, आपके शहर से
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि : बस ऑपरेटरों के साथ बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने दिए सख्त निर्देश
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि : बस ऑपरेटरों के साथ बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने दिए सख्त निर्देश

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रियों के साथ शालीन और सदव्यवहार करने के दिए गए निर्देश किसी भी तरह की घटना/दुर्घटना होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई यात्री बस संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज इंदौर में बस ऑपरेटरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Abhishek Raghuvanshi13 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रियों के साथ शालीन और सदव्यवहार करने के दिए गए निर्देश

किसी भी तरह की घटना/दुर्घटना होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

यात्री बस संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज इंदौर में बस ऑपरेटरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बस स्टाफ के आचरण में अनुशासन लाना था। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा, उनके ‍लिए सुविधाएं, यात्रियों के साथ शालीन और सदव्यवहार और यातायात की सुगमता के लिए बस संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाये। पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस संचालन ऐसा हो जिससे किसी यात्री को असुविधा या परेशानी नहीं हो। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, और किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और बस ऑपरेटर मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि हाल ही में एक बस स्टाफ द्वारा की गई एक घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई की है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पुलिस, आरटीओ और जिला प्रशासन की टीमों के साथ सभी प्रमुख बस ऑपरेटर मौजूद रहे। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि बसों में लाइटिंग, जीपीएस, आपातकालीन बटन, पीने के पानी जैसी सुरक्षा सुविधाएं अनिवार्य रूप से कार्यशील रहें। ड्राइवर, कंडक्टर और स्टाफ नशीले पदार्थों का सेवन न करें, यूनिफॉर्म में रहें और यात्रियों से शालीन व्यवहार करें। सभी वाहनों की नियमित फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस जांच की जाए। बसों में किसी प्रकार की अनैतिक या असुरक्षित गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाए। संचालक स्वयं अपनी बसों की सेफ्टी इक्विपमेंट्स की जांच करें और ज्वलनशील या जोखिमपूर्ण सामग्री के उपयोग पर प्रतिबंध रखें। श्री वर्मा ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में निर्देश दिए गए कि यात्री बसों में समस्त प्रकार के सुरक्षा उपाय जैसे मानक स्तर के अग्निशमन यंत्र आदि बस के दोनों ओर आगे-पीछे अनिवार्य रूप से लगे हो । साथ ही निर्देश दिए गए कि बस ऑपरेटर यह सुनिश्चित करें कि बस में यात्रियों के साथ सदव्यवहार हो। किसी भी प्रकार की अभद्रता यात्रियों के साथ नहीं की जाए। बस में किसी भी प्रकार ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, पटाखे एवं अन्य ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों का परिवहन किसी भी स्थिति में नहीं किया जाये । बस में दो दरवाजे एवं आपातकालीन द्वार बिना किसी अवरोध के आसानी से खुलने योग्य होना चाहिये । वाहन के अग्र भाग पर बांयी ओर विंडस्क्रीन पर नियम 103 के पालन में दस्तावेज (वैध बीमा, फिटनेस, परमिट क्रमांक व वैधता एवं मार्ग) का विवरण लाल रंग के पेन्ट से लिखाना जरूरी होगा। वाहन में महिलाओं के लिए सीट नम्बर 11 से 16 तक तथा दिव्यांगों हेतु दरवाजे के पास की दो सीट अनिवार्य रूप से आरक्षित रखना होगी। वाहन में चालक के पीछे वाली प्रथम सीट को नवजात शिशु की माता के लिये आरक्षित किया जायेगा तथा उसे तीन ओर से पर्दे से आच्छादित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगी।
साथ ही अन्य सुरक्षा मापदण्ड जैसे स्पीड गवर्नर, VLTD (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस), पैनिक बटन सुचारू रूप से कार्यरत होना चाहिये । बसों के टायर अच्छी स्थिति में होना चाहिये। टायर रिमोल्ड, घिसे पीटे अथवा कटे हुए नहीं होना चाहिये । वाहन में फर्स्ट एड बाक्स (मेडीकल किट) उपलब्ध होना चाहिये। जिसमें समस्त आवश्यक दवाईयां जिनकी अवसान तिथि समाप्त नहीं हो अनिवार्य रूप से रखा होना चाहिये । बस चालक द्वारा बस चालन के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करना चाहिये । बस के भीतर एवं बाहर वाहन स्वामी का मोबाईल नम्बर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। यान का उपयोग विनिर्दिष्ट मार्ग एवं समयचक्र पर ही किया जाये। मार्ग पर किसी भी दशा में 15 वर्ष से अधिक पुरानी वाहन का संचालन न किया जाए। उपरोक्त निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। पालन नहीं करने अथवा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना/दुर्घटना घटित होने पर सम्पूर्ण जवाबदारी बस ऑपरेटरों की होगी। जांच अभियान में वाहनों में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑