मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने इंदौर जिले के ग्रामों का औचक निरीक्षण किया.शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी.
ग्राम पंचायत पीपल्दा में आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण कर प्रदाय की जा रही सुविधाओं की ली जानकारी.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को विकासखंड इंदौर के ग्रामों का भ्रमण कर शासन की स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
ग्राम पंचायत पीपल्दा में आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण कर प्रदाय की जा रही सुविधाओं की ली जानकारी.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को विकासखंड इंदौर के ग्रामों का भ्रमण कर शासन की स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही अन्य विभिन्न शासकीय संस्थाओं का भ्रमण कर निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ग्राम पंचायत तिल्लोरखुर्द के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण मध्यान भोजन वितरण के समय किया। उन्होंने भोजन ग्रहण कर रही छात्राओं से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता परखी। साथ ही छात्रावास में निवास कर रही छात्राओं से विस्तार से चर्चा की गयी। चर्चा में छात्राओं द्वारा सुबह के समय नाश्ते में फलों की मात्रा कम होने सम्बन्धी जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गयी। जिस पर तत्काल जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को निर्देशित कर उक्त समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रति सप्ताह कम से कम दो दिवस उक्त छात्रावास में भ्रमण कर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित छात्रावास अधीक्षिका को समस्याओं के निराकरण व भविष्य में छात्राओं को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो, इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
भ्रमण के दौरान मुख्य कार्य पालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पीपल्दा में स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण कर प्रदाय की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। आरोग्य केद्र पर उपस्थित हाय रिस्क गर्भवती माताओं से केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाए जाने हेतु प्रेरित कर शासन की समस्त योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये। आरोग्य केंद्र पर उपस्थित विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (CHO) से उक्त केंद्र से ग्रामीणों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। गेर संचारी रोगों के सबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने तथा दस्तावेजीकरण कार्य की जानकारी ली गई। उक्त के सम्बन्ध में सीएचओ से विस्तृत चर्चा की गयी व सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा। अधिक से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रियंका टेगोर व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले