महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने राजकीय बाल संरक्षण गृह में बच्चों से किया संवाद, संवेदनशीलता के साथ समस्याओं को जाना
पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण कियामंत्री सुश्री भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को लाने और ले जाने वाले वाहन का लोकार्पण किया महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान आज राजकीय बाल संरक्षण गृह, वन स्टॉप सेंटर, बाल भवन, सखी निवास आदि स्थानों का अवलोकन किया।
पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया
मंत्री सुश्री भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को लाने और ले जाने वाले वाहन का लोकार्पण किया
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान आज राजकीय बाल संरक्षण गृह, वन स्टॉप सेंटर, बाल भवन, सखी निवास आदि स्थानों का अवलोकन किया। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बच्चों और संबंधित अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया। बातचीत के माध्यम से मंत्री सुश्री भूरिया ने मौके पर ही बच्चों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार की योजनाओं से उन्हें लाभांवित किया जायेगा। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, संयुक्त संचालक डॉ. विशाल नाडकर्णी, महिला एवं बाल विकास विभाग की क्षेत्रीय संयुक्त संचालक श्रीमती संध्या व्यास, परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र मण्डलोई, उप संचालक श्रीमती सुनीता यादव, सहायक संचालक श्री विष्णु प्रताप सिंह, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती वंचना परिहार, बाल संरक्षण आश्रम के अधीक्षक श्री दिनेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री सुश्री भूरिया ने अपने दौरे की शुरूआत मुराई मोहल्ला स्थित शासकीय बाल सरंक्षण गृह से की। यहाँ उन्होंने बच्चों और युवाओं से वन-टू-वन संवाद किया और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। राजकीय बाल संरक्षण गृह में रहकर पढ़ाई के साथ नौकरी कर रही छात्रा, फैशन डिजाइन का कोर्स कर रही छात्रा, इंजीनियरिंग कर रही छात्रा और मशीनिष्ट की पढ़ाई पूरी कर स्वरोजगार की तलाश में छात्र की समस्याओं का भी मंत्री सुश्री भूरिया ने निराकरण किया। मंत्री सुश्री भूरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय बाल संरक्षण गृह में रह रही सभी 38 बच्चियों एवं लड़कियों के प्रति संवेदनशीलता के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलायें। मंत्री सुश्री भूरिया ने वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। वन स्टाप सेंटर प्रशासक श्रीमती वंचना परिहार को निर्देश दिए कि वे महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करें। इस मौके पर राजकीय बाल संरक्षण गृह के अधीक्षक द्वारा इंदौर जिले को भिक्षा मुक्त करने के बारे में जानकारी दी गई। सुश्री भूरिया ने बच्चों को उपहार बांटे और उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया।
इस मौके पर मंत्री सुश्री भूरिया ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत राजकीय बाल संरक्षण गृह में आम के पौधे का रोपण किया। साथ ही राजकीय बाल संरक्षण गृह में पढ़ने वाले बच्चों को लाने और ले जाने वाले वाहन का फीता काटकर और हरी झण्डी दिखाकर उसका लोकार्पण किया। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पलासिया स्थित बाल भवन परिसर का सम्पूर्ण अवलोकन किया। वहाँ उन्होंने बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न बाल गतिविधियों को नजदीकी से देखा। साथ ही बच्चों से संवाद किया। उन्होंने पलासिया स्थित सखी निवास में कामकाजी महिलाओं की समस्याओं को जाना और बातचीत के माध्यम से उनका समाधान किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले