महापौर की सख्त नाराज़गी एमपीआरडीसी अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा सात दिन में सर्विस रोड ठीक कीजिए जनता के लिए हम सभी को काम करना है।
जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा सात दिन में सर्विस रोड ठीक कीजिए
जनता के लिए हम सभी को काम करना है। आप लोग जिम्मेदारी से काम नहीं करेंगे तो सरकार की छवि खराब होती है और जनप्रतिनिधियों को जनता के सामने जवाब देना पड़ता है।’
इंदौर। मुसाखेड़ी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमपीआरडीसी (MPRDC) के अधिकारियों पर तीखी नाराज़गी व्यक्त की और उन्हें कड़े शब्दों में फटकार लगाई। महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जनता के लिए हम सभी को काम करना है। आप लोग जिम्मेदारी से काम नहीं करेंगे तो सरकार की छवि खराब होती है और जनप्रतिनिधियों को जनता के सामने जवाब देना पड़ता है।’’
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जब जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचते हैं तभी काम की बात शुरू होती है, वरना आम जनता परेशान रहती है। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिये कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर ने बताया कि शहर में जहां-जहां ब्रिज और सड़क निर्माण चल रहे हैं चाहे वह PWD, MPRDC या मेट्रो का कार्य हो उन स्थानों की सर्विस रोड निर्माण के दौरान हुई अनदेखी से नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उन्होंने पहले भी सदन में अपना खेद व्यक्त किया था और समय पर न होने वाले कार्यों पर उन्होंने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप कराने का अनुरोध भी किया था,
पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर आज एमपीआरडीसी के दर्जनों अधिकारी निरीक्षण के लिए निकले और उन्होंने मूसाखेड़ी, आईटी पार्क के आसपास, सत्यसाइन कम तथा देवास नाके के आसपास के ब्रिज साइटों का दौरा किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने महापौर को सात दिन का विस्तृत प्लान सौंपा और आश्वासन दिया कि सर्विस रोड पूरी तरह से दुरुस्त कर दिए जाएंगे।
महापौर ने कहा, “जनता को परेशान नहीं होने देंगे आपकी गलतियों से नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और सरकार की छवि प्रभावित होती है।’’ उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समय में कार्य नहीं सम्पन्न हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि वे सात-आठ दिन के भीतर कार्य पूरा कर देंगे,महापौर ने स्पष्ट कर दिया कि यदि वे वादा पूरा नहीं करते हैं तो कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव का रुख स्पष्ट है सार्वजनिक सुविधाओं में थोड़ी भी लापरवाही की जगह नहीं है और जनता की सुविधा प्राथमिकता होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले


