महाकाल मंदिर में पुजारी और संत भिड़े:गर्भगृह में गालीगलौज-हाथापाई तक हुई; दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी
सिर पर फेटा बांधने की बात पर शुरू हुआ विवाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के सामने ही बुधवार को संतों और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई।
सिर पर फेटा बांधने की बात पर शुरू हुआ विवाद
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के सामने ही बुधवार को संतों और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। शर्मनाक बात यह है कि इस दौरान अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन समिति ने जांच करने का भरोसा दोनों पक्षों को दिया।
महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना हुई। इसमें मंदिर के गर्भगृह में पुजारी महेश शर्मा और नाथ संप्रदाय के महंत महावीर नाथ के बीच विवाद हो गया। विवाद ड्रेस कोड और पगड़ी उतारने को लेकर हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि अभद्र भाषा का प्रयोग होने लगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के सामने ही बुधवार को संतों और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। शर्मनाक बात यह है कि इस दौरान अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन समिति ने जांच करने का भरोसा दोनों पक्षों को दिया। कलेक्टर और एसपी के पास भी ये मामला पहुंचा है। अधिकारी अब दोनों पक्षों को शांत कर मामला सुलझाने में जुटे हैं।
यह विवाद मंदिर के पुजारी महेश शर्मा और भर्तहरि गुफा के नाथ सम्प्रदाय के संत महावीर नाथ के बीच हुआ। मंदिर के पुजारी और संत दोनों पक्ष काफी मजबूत माने जाते हैं। दोनों पक्षों को गर्भगृह में एंट्री की परमिशन है। मामले के अनुसार एक संत के पहनावे और गर्भगृह में प्रवेश को लेकर पुजारियों ने आपत्ति ली। दोनों के बीच बहस हुई, जो विवाद में बदल गई। हालांकि कुछ संतों और पुजारियों ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी मारपीट होने लगी। गालीगलौज भी हुई। ये देखकर बाबा महाकाल के दर्शन करने आए भक्त भौचक रह गए। भक्तों को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि जो बाबा महाकाल के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं, वह गर्भगृह के सामने अश्लील शब्दों का प्रयोग करें।
संत महावीर नाथ ने यह लगाए आरोप
भर्तहरि गुफा के नाथ सम्प्रदाय के संत महावीर नाथ का कहना है गोरखपुर से हमारे संत शंकरनाथ जी आए हैं। उन्हें हम दर्शन करवाने मंदिर लेकर गए। प्रोटोकॉल पॉइंट डला हुआ था कि महाराज जी ने गर्भगृह में प्रवेश करेंगे और जल चढ़ाएंगे। वहां पहले से मंदिर के पुजारी महेश शर्मा जल चढ़ा रहे थे।। महेश पुजारी ने महाराज की पगड़ी और कपड़ों पर आपत्ति जताई। महाराज जी हार्ट पेशेंट हैं, वह पुजारी की अभद्रता से घबरा गए।
विवाद पर क्या बोले महेश पुजारी
मंदिर के महेश पुजारी ने कहा मेरे साथ जबर्दस्ती का विवाद हुआ, जो अपने आपको संत मानता है महावीर नाथ उसने कई बार मंदिर की मर्यादा को भंग किया है। अनधिकृत वस्त्र पहन कर मंदिर में जल चढ़ा रहा था। महावीर नाथ ने गर्भगृह में प्रवेश कर मुझे अपशब्द कहे, नंदी हॉल में भी उसने अपशब्द कहे। मंदिर समिति द्वारा नियम बनाए गए हैं, जिसका सभी को पालन करना चाहिए। कोई भी बाबा महाकाल से ऊपर नहीं है। मंदिर के गर्भगृह की अपनी मर्यादा है। यहां भगवान विराजमान हैं। भगवान के सामने कोई भी सिर पर पगड़ी, टोपी, पहनकर या गमछा डालकर नहीं आता। महावीर नाथ ने मुझे निपटा देने की धमकी दी, धक्का दिया मुझे चोट आई है।
दोनों पक्षों के बीच सार्थक हल निकालेंगे
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि मंदिर के दो पुजारी और एक संत के बीच विवाद की स्थिति बनी है। सूचना को गंभीरता से लेकर घटना की प्राथमिक जांच की जा रही है। जांच जारी है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही सार्थक हल निकाला जाएगा।
यह है विवाद का कारण
विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महंत महावीर नाथ ने आरोप लगाया है कि साधु अपनी जटाएं बांधकर रखने के लिए सिर पर फेटा (पगड़ी) बांध कर रखते हैं, लेकिन पुजारी महेश शर्मा ने उनके साथी महंत का फेटा उतरवाया और धक्का मुक्की की। दूसरी तरफ पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल के सामने कोई सिर पर ताज तक पहनकर नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि महंत ने जबरन विवाद किया, श्रद्धालुओं के समक्ष धक्का-मुक्की की, गालियां बकीं और धमकी भी दी। विवाद के दौरान पुजारी शर्मा कथित तौर पर गिर भी गए थे।
संतों ने मांगा सीसीटीवी फुटेज
इस घटना के बाद मंदिर का माहौल गर्म हो गया। घटना के तुरंत बाद, महंत रामेश्वर दास आश्रम में सभी संत इकट्ठा हुए और पुजारी महेश शर्मा के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। भर्तहरि गुफा के गादीपति पीर महंत रामनाथ महाराज ने मंदिर प्रशासक कौशिक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि विवाद किसने शुरू किया और किसने गालियां दीं। दूसरी ओर, सभी पुजारी पुरोहित भी पुजारी महेश शर्मा के पक्ष में एकजुट हो गए हैं।
मामले में लिखित शिकायत भी की गई है।
पुजारी महेश शर्मा के समर्थक एकत्र हो गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
