देश की बात, आपके शहर से
मप्र में 2158 एकड़ में बनेगा देश का पहला पीएम मित्रा पार्क, प्रधानमंत्री कल करेंगे शिलान्यास
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

मप्र में 2158 एकड़ में बनेगा देश का पहला पीएम मित्रा पार्क, प्रधानमंत्री कल करेंगे शिलान्यास

भोपाल, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर देश के पहले पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे।

Abhishek Raghuvanshi16 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर देश के पहले पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे। मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला में 2158 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क में अग्रणी 114 टेक्सटाइल कम्पनियों से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन प्रस्तावों में से 91 कम्पनियों और इकाइकों के आवेदन स्वीकृत कर 1294 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित किये जाने की अनुशंसा की जा चुकी है। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला और पुलिस प्रशासन सहित भोपाल के उच्च अधिकारियों की निगरानी में कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी ले रहें है।स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ ‘सुमन सखी’ चैटबॉट को लांच करेंगे। जनजातीय स्व-सहायता समूहों से स्वदेशी उत्पादों की खरीद और यूपीआई से भुगतान, सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत महिला लाभार्थियों को पौधों का वितरण, एक करोड़ सिकल सेल कार्ड के वितरण सहित स्वदेशी पखवाड़े का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम में लाड़ली बहनें, स्व-सहायता समूह के स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन योजना के हितग्राही सहित टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी, युवा उद्यमी, महिला उद्यमी एवं हितग्राही उपस्थित रहेंगे।2300 पुलिस जवान तैनात होंगे धार के एएसपी विजय डावर ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क के हर हिस्से में पुलिस की पूरी निगरानी की जा रही है। यहां 70 विशेष पुलिस अधिकारियों में 40 डीएसपी 20 एएसपी स्तर के और 2300 पुलिस बल तैनात किया जाएगा।पीएम मित्रा पार्क की स्थापना में अब तकपीएम मित्रा पार्क में 91 कंपनियों द्वारा 23 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिन्हें 1294 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। यहां 220 केवीए का सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, वहीं 20 एमएलडी का कॉमन एफ्ल्यूएन्ट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 एमवीए का सौर ऊर्जा प्लांट के साथ ही 95750 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली 81 प्लग एंड प्ले यूनिट्स, दो केंद्रीयकृत स्टीम बॉयलर और पाइप लाइन नेटवर्क के साथ ही श्रमिकों व महिला कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त शासन ने प्रधानमंत्री मोदी के 17 सितंबर को इंदौर एवं धार जिले के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर स्वागत, विदाई एवं सत्कार की व्यवस्था के लिए “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामांकित किया है। जारी आदेश के अनुसार बदनावर, जिला धार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित किया गया है। इसी तरह इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा यह नियुक्ति प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सभी प्रोटोकॉल, स्वागत एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 12 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑