मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले में 12 ‘मुन्नाभाईयों’ को पांच-पांच साल कैद की सजा
व्यापम घोटाले के 12 आरोपियों में आशीष सुरेश यादव, सत्येंद्र संतराम वर्मा, धीरेंद्र रामराज तिवारी, ब्रजेश सुरेशचंद्र जैसवाल, दुर्गा प्रसाद रमाकांत यादव, राकेश बंशीलाल कुर्मी, नरेंद्र लीलाराम चौरसिया, अभिलाष गुलाब यादव, खुबचंद ब्रजभूषण राजपूत, पवन चरण राजपूत, लखन शोभाराम धनगर, सुंदर शोभाराम धनगर का नाम शामिल हैं।
व्यापम घोटाले के 12 आरोपियों में आशीष सुरेश यादव, सत्येंद्र संतराम वर्मा, धीरेंद्र रामराज तिवारी, ब्रजेश सुरेशचंद्र जैसवाल, दुर्गा प्रसाद रमाकांत यादव, राकेश बंशीलाल कुर्मी, नरेंद्र लीलाराम चौरसिया, अभिलाष गुलाब यादव, खुबचंद ब्रजभूषण राजपूत, पवन चरण राजपूत, लखन शोभाराम धनगर, सुंदर शोभाराम धनगर का नाम शामिल हैं।
दोषियों में डॉक्टर-वेटनरी डॉक्टर भी हैं शामिल
दरवाजे बंद कर सुनाई कोर्ट ने सजा, सभी को भेजा जेल
12 में से 11 उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं
इंदौर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में 12 आरोपितों को इंदौर जिला न्यायालय ने दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। दूसरों की जगह मेडिकल परीक्षा देने पहुंचे इन मुन्नाभाइयों को इंदौर जिला न्यायालय ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश (सीबीआई) शुभ्रा सिंह के कोर्ट ने इस मामले में निर्णय देते हुए टिप्पणी भी की कि ये अपराध सिर्फ कानून के विरुद्ध ही नहीं है बल्कि योग्य छात्रों के भविष्य के साथ भी अन्याय करने वाला है। कोर्ट ने सभी दोषियों को सश्रम कारावास के साथ एक-एक हजार का अर्थदंड भी सुनाया है। सजा पाने वाले ज्यादातर उच्च शिक्षित और मेडिकल पृष्ठभूमि से हैं। 24 जुलाई 2011 को प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) की परीक्षा के दौरान शासकीय उत्कर्ष विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे सत्येंद्र वर्मा को पकड़ा गया था। वह असल अभ्यर्थी आशीष यादव की जगह उसी के प्रवेश-पत्र पर परीक्षा देने आया था। शासकीय उत्कर्ष विद्यालय के उपप्राचार्य की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि कई और भी लोग थे, जो परीक्षा देने आए थे। इसकी जांच के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला सीबीआइ को सौंपा गया था।
सीबीआई ने अलग-अलग 13 लोगों को आरोपित बनाया। फिर सीबीआइ कोर्ट में चालान पेश किया था। इनमें से एक आरोपित नाबालिग भी था। लिहाजा उसका चालान अलग से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश हुआ था, जहां उसे अर्थदंड की सजा हुई थी। शेष 12 आरोपितों के मामले की सुनवाई न्यायालय में लंबी चली। शनिवार को विशेष अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया। मामले के सभी आरोपित इंदौर के बाहर के हैं, और वे सभी अपने स्वजन के साथ कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने जब फैसला सुनाया, उस समय सभी कोर्ट में मौजूद थे, जबकि उनके स्वजन बाहर थे।
दोषियों में 11 उत्तर प्रदेश के
दोषी पाए गए 12 आरोपितों में आशीष सुरेश यादव, सत्येंद्र संतराम वर्मा, धीरेंद्र रामराज तिवारी, ब्रजेश सुरेशचंद्र जैसवाल, दुर्गा प्रसाद रमाकांत यादव, राकेश बंशीलाल कुर्मी, नरेंद्र लीलाराम चौरसिया, अभिलाष गुलाब यादव, खुबचंद ब्रजभूषण राजपूत, पवन चरण राजपूत, लखन शोभाराम धनगर, सुंदर शोभाराम धनगर का नाम शामिल हैं। इनमें 11 आरोपित उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें सुंदर और लखन सगे भाई हैं।
कोर्ट रूम के दरवाजे बंद कर सुनाई सजा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान जैसे ही सजा की बात आई, विशेष सतर्कता बरती गई। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट रूम के दरवाजों को बंद कर दिया गया, ताकि कोई भी दोषी भाग न पाए। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया। यही नहीं, उन्हें जेल भेजने के पहले की सारी तैयारी भी कोर्ट रूम में ही की गई, इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर गाड़ी लगा दी गई। और कोर्ट रूम से ही सीधे सभी 12 आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
भांजे के चक्कर में मामा पहुंचा जेल
जिन लोगों को शनिवार को सजा हुई उनमें भिंड के डा. नरेंद्र चौरसिया का नाम भी शामिल है। नरेंद्र ने अपने नाबालिग भांजे की जगह पैसे देकर धीरेंद्र तिवारी को परीक्षा में बैठाया था। लखनऊ में रहकर इंटर्नशिप कर रहे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रहने वाले धीरेंद्र की तीन साल बाद गिरफ्तारी हुई थी। उसने पूछताछ में डॉ. चौरसिया की जानकारी दी थी।
जब चौरसिया को गिरफ्तार किया गया था, उस समय वो जेल में ही बंद था। उप्र के मउ में रहने वाला दुर्गाप्रसाद यादव और बलिया के ब्रजेश जैसवाल मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। यादव गाजियाबाद में वेटनरी डाक्टर के तौर पर काम कर रहा था। जैसवाल गोरखपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले