मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- SIR पर कांग्रेस का झूठा नैरेटिव बेनकाबराहुल गांधी से पूछा- जब आपकी मां इस देश की नागरिक नहीं थीं, तब वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़ा?
16 अगस्त 2025, भोपाल.मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस द्वारा देश में फैलाए जा रहे भ्रम पर तीखा हमला बोला है।
16 अगस्त 2025, भोपाल.
मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस द्वारा देश में फैलाए जा रहे भ्रम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता के बाद से ही चुनाव आयोग हर राज्य में नियमित रूप से यह कार्य करता आ रहा है।
उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, ‘SIR के तहत ऐसे लोग जिनकी मृत्यु हो गई है, ऐसे लोग जिनका नाम वोटर लिस्ट में दो बार है, ऐसे लोग… जिन्होंने राज्य छोड़ दिया है, उनके नाम हटाए जाते हैं और नए लोगों के नाम जोड़े जाते हैं। यह कोई नया काम नहीं है, लेकिन कांग्रेस इसमें एक नैरेटिव बना रही है।’
- देश के साथ गद्दारी कर रही है कांग्रेस
मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने कहा, ‘मैं कांग्रेस से सवाल करना चाहता हूं कि राहुल जी, आपकी मां जब इस देश की नागरिक नहीं थीं तो उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाया था? क्या वोट की चोरी नहीं की उन्होंने? आप वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, घुसपैठियों को घुसेड़ रहे हैं, अपने पक्ष में उनसे मतदान करा रहे हैं, क्या यह वोट चोरी नहीं है? यह देश के साथ गद्दारी है और इसलिए इस प्रकार का नैरेटिव बनाकर आप देश की जनता को नासमझ मत समझिए। जनता आपका चेहरा पहचान गई है।’ - राहुल जी! आपके चेहरे पर कालिख पुतने वाली है…
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने आगे कहा, उच्चतम न्यायालय ने भी कह दिया है कि यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसे कैसे रोक सकते हैं आप? जहां तक बिहार का सवाल है तो 65 लाख मतदाताओं के नाम उन्होंने निकाले हैं। माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है कि नाम निकालने का कारण बता दीजिए आप, बाकी इस प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता है। जब न्यायालय ने प्रमाण पत्र दे दिया तो आपको किसके प्रमाण पत्र की जरूरत है। इसलिए राहुल जी, आपने लोकसभा के चुनाव में संविधान का नैरेटिव बना दिया था, इस बार यह नैरेटिव बनने वाला नहीं है। आपके चेहरे पर कालिक पुतने वाली है। देश की जनता आपको पहचान चुकी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले