भोपाल में रक्षक बना भक्षक…… वर्दी को बदनाम कर दिया एएसआई ने,,,, की गुंडागर्दी….
पैर टकराने पर युवक को बेरहमी से पीटा युवतियों से भी की मारपीट, दी करियर खत्म करने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल वीडियो देखकर लोगों में आक्रोश, कर रहे सख़्त कार्रवाई की मांग भोपाल में बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा ने एक युवक की पिटाई कर दी।
पैर टकराने पर युवक को बेरहमी से पीटा
युवतियों से भी की मारपीट, दी करियर खत्म करने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो देखकर लोगों में आक्रोश, कर रहे सख़्त कार्रवाई की मांग
भोपाल में बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा ने एक युवक की पिटाई कर दी। दो युवतियां उसे बचाने पहुंची तो एएसआई ने उन्हें भी धक्का दिया, एक युवती के पेट में मुक्का मारा।
युवक-युवती थाने के सामने कार शोरूम में काम करते हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे वे चाय पीने गए थे। इसी दौरान निकलते समय युवक का पैर उनसे टकरा गया था। इससे भड़के एएसआई ने उन्हें पीटा।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि थाने के अंदर भी उसे पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित युवक और युवती की ओर से सीएम हेल्प लाइन और डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल के कार्यालय में शिकायत किए जाने की बात कही है।
एएसआई पैर टच होने से भड़क गया। युवक-युवतियों से मारपीट करने लगा।
एएसआई ने चांटा मारा, गालियां दीं बागसेवनिया थाने के सामने नीरज श्रीवास्तव सेकेंड हैंड कार का शोरूम संचालित करते हैं। इसमें आकाश तिवारी, रितु सिंह परमार और अंजलि मिश्रा सेल्स का काम देखते हैं। तीनों एक साथ शाम को चाय पीने हर रोज की तरह शोरूम के पास गए। यहां एएसआई बृजेश मिश्रा पहले से मौजूद थे।
तीनों ने चाय पी और आकाश ने पैसा कटाया। इसके बाद निकलते समय बृजेश से आकाश का पांव टकराया और एएसआई ने उसे चांटा मारकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सरेराह उसे गालियां देने लगा। युवतियों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता, झूमाझटकी कर मारपीट कर दी।
पीड़िता बोली- हम मदद की गुहार लगाते रहे एएसआई वर्दी का रौब दिखाने आकाश को घसीटकर थाने के अंदर ले गया। रितु का आरोप है कि, हम उसे बचाने के लिए पीछे पहुंचे, तब स्टाफ ने हमें अंदर नहीं घुसने दिया। आकाश को बेरहमी से पीटा जा रहा था, यहां एएसआई सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। वे चीखता रहा, माफी मांगता रहा लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। हम घबराकर रोने लगे, तब पुलिसकर्मी हम पर हंसते रहे।
आरोपी ने युवक-युवतियों से मारपीट की। करियर खत्म करने की धमकी दी।
धमकी दी- शिकायत की तो करियर खराब कर देंगे आकाश के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया। लेकिन धमकी दी गई कि कहीं भी शिकायत की तो पूरा करियर खत्म कर देंगे। तुम्हारे कर्मों के कारण पूरा परिवार परेशान हो जाएगा। आकाश ने बताया कि शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पूरे मामले की शिकायत करेंगे।
टीआई ने कहा- पैर लगने पर कहासुनी बागसेवनिया थाना टीआई अमित सोनी बोले- पैर लगने की बात पर एएसआई और युवक के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। इसके बाद युवक थाने से चला गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले