बीजेपी नेता के बेटे ने महिला वकील को दी धमकी:फोन पर बोला-एसिड फिकवा सकता हूं,वकील ने मांगी सुरक्षा;पुलिस ने शुरू की जांच
बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान के खिलाफ एक महिला वकील ने जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी देने का आरोप लगाया है। वकील माधवी जाधव ने मंगलवार को आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान के खिलाफ एक महिला वकील ने जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी देने का आरोप लगाया है। वकील माधवी जाधव ने मंगलवार को आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। माज पहले इंदौर के तुकोगंज इलाके में ड्रग्स केस में पकड़ा चुका है।
केस की पैरवी नहीं करने के लिए दबाव बनाया
माधवी जाधव पालदा की रहने वाली हैं और जिला कोर्ट की सदस्य भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बलात्कार जैसे गंभीर मामलों की पैरवी करती हैं। 22 जुलाई को माज खान ने उन्हें फोन पर धमकाया था और केस की पैरवी नहीं करने के लिए दबाव डाला। इसे लेकर उससे मोबाइल पर बहस भी हुई। वहीं 12 जुलाई को माज ने पीड़िता को भी धमकी दी थी। यह बात पीड़िता ने उन्हें बताई है।
सहयोगी वकील को भी धमकी
माधवी ने बताया कि
3 अगस्त को उनके सहयोगी वकील सुदर्शन शर्मा के पास एक कॉल आया, जिसमें माज खान से जुड़े दो मामले में NOC की मांग की गई। जब फीस की बात की गई, तो माज खान ने अपशब्द कहे और हत्या की धमकी दी। उसने कहा कि तुम्हारा और साथ में काम करने वाले सभी वकीलों का डेटा मेरे पास है। माधवी को कह देना कि कभी भी उस पर एसिड फिकवा सकता हूं या जान से मरवा सकता हूं।
पुराने मामलों में भी धमकाने के आरोप
महिला वकील ने यह भी बताया कि माज खान पहले भी नगर निगम अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को धमका चुका है। ऐसे में उन्हें अपनी जान का गंभीर खतरा है।
हेड कांस्टेबल ने भी कराया था मामला दर्ज
माज खान ने करीब 10 दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। कार की चपेट में क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक दीपक थापा आकर घायल हो गए थे। उन्होंने तुकोगंज थाने में माज के खिलाफ जान से मारने का केस दर्ज कराया था। 26 जुलाई को थापा आरक्षक कैलाश कुमार भंवर के साथ ड्यूटी पर थे। उन्हें मुखबिर ने बताया था कि माज खान संदिग्ध पदार्थ लेकर कार क्रमांक MP09-WB-0860 से जा रहा है। इस कार को रोकने की कोशिश की, तो माज ने ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें उनकी बाइक गाड़ी के नीचे आ गई।
पुलिस ने जांच में ली शिकायत
आजाद नगर थाने की पुलिस ने महिला वकील की लिखित शिकायत ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले