फॉर्म से फाइबर और फैक्टरी से फैशन फिर फॉरेन तक की अवधारणा भैंसोला में ले रही आकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीएम मित्रा पार्क के 150 किमी के दायरे में सड़क, रेल और वायु सेवा की कनेक्टिविटी
पीएम मित्रा पार्क की बदनावर से देश व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी में है। बदनावर भैंसोला सड़क, रेल और वायु मार्ग से सीधा जुड़ा हुआ है। यहां से मुम्बई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल के लिए मेघनगर व रतलाम रेलवे यार्ड 100 किमी. के दायरे में है। इसके अलावा इंदौर एयरपोर्ट से 120 किमी. और अहमदाबार 330 किमी. दूरी पर है। साथ ही यहां से 70 किमी. दूर एक अन्य एयरपोर्ट भी प्रस्तावित है। एक्सप्रेस-वे से जहाँ देश की राजधानी के अलावा राजस्थान और गुजरात दोनों राज्यों से कनेक्टिविटी सुगम होगी। वहीं इस क्षेत्र की चारों दिशाओं से और बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बदनावर से थांदला रोड एनएचएआई द्वारा मंजूर कर लिया गया है।

Exit mobile version