इंदौर में महिला को पति ने किया अधमरा:उंगलियां तोड़ीं, शरीर में कई जगह फ्रैक्चर, उज्जैन से इंदौर लाकर एडमिट कराया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उज्जैन के नागझिरी में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मार-मारकर अधमरा कर दिया। महिला का मायका इंदौर में है। उसे गंभीर हालत में उसके मायके पक्ष के लोगों ने इंदौर लाए और अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बाणगंगा पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
हाईकोर्ट के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि महिला सानू की उज्जैन के संदीप माली से शादी हुई थी। उनकी एक बच्ची भी है। विवाह के बाद से ही पति पीड़िता सानू के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। 9 सितंबर 2025 को उज्जैन में पति संदीप माली ने लात-घूंसों से, पानी के घड़ों, कुर्सी, डंडों से मारपीट कर उसे अधमरा कर कर दिया। जानकारी लगने पर पीड़िता के चाचा जितेन्द्र अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे। वे उसे इंदौर लेकर आए। डॉक्टरों ने जब यहां चेकअप किया तो पीड़िता के शरीर में गंभीर चोटें होने पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के हाथ में फ्रैक्चर होने एवं उंगलियां भी टूट गई। बाणगंगा पुलिस ने मंगलवार रात पीड़िता के बयान लिए थे।
पूर्व पार्षद मामा के नाम से देता था धमकी
यहां सानू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके मामा ससुर उज्जैन में पार्षद रह चुके हैं। उनके नाम से संदीप अपने ससुराल के लोगों को धमकाता था। संदीप की हरकतों के चलते उसके मामा ने भी परिवार से दूरी बना ली थी। रात में परिवार को फिर से पति ने मोबाइल पर धमकियां दीं। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया है।
न्याय साथी संस्था की फाउंडर एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर ने बताया
जैसे ही पीड़िता के मायके वालों ने संस्था से संपर्क किया तो संस्था ने रातभर पीड़िता के मायके वालो को तत्काल विधिक मदद उपलब्ध कराई एवं पीड़िता के शरीर पर आई चोटों को देखकर संस्था भी गंभीर है।

Exit mobile version