निमाड़ के कॉटन और मालवा की अधोसंरचना पर विकसित होगा देश का पहला टेक्सटाइल पार्क

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

निमाड़ के कपास उत्पादक किसानों के मिलेंगे सर्वोत्तम अवसर
भैंसोला में आकार ले रहे टेक्सटाइल पार्क के सबसे सकारात्मक पहलुओं में निमाड़ के किसान और यहां की कपास वाली उपजाऊ भूमि भी है। यहां के किसानों को अब वस्त्र निर्माण की पूर्ति के लिए कपास उत्पादन के बेहतर अवसर होंगे। जो अब से पहले कभी नही मिले है। कृषि विभाग से मिली जानकारी अनुसार इंदौर संभाग के बड़वानी, खरगोन, खंडवा बुरहानपुर और धार के किसानों द्वारा 5 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में कपास की खेती की जाती है। पीएम मित्रा योजना के तहत निर्मित हो रहे इस पार्क का उद्देश्य भी यहीं है कि पूरे देश में एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन को एक ही स्थान पर विकसित करना है। यानी निमाड़ के खेतों में उपजे जाने वाले कपास को बदनावर के इस पार्क में फाइबर का रूप दिया जाए। यह योजना पाँच एफ पर आधारित है, इसमें फॉर्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन तक की अवधारणा को पूरा किया जाएगा। जहाँ फार्म यानी निमाड़ के खेतों का कपास और बदनावर में तैयार हो रहा पार्क जहाँ फाइबर से फैशन तैयार होगा। निमाड़ में गत वर्षों में कपास का अच्छा उत्पादन होने से यहां के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा।

Exit mobile version