देश के पहले पीएम टेक्सटाईल पार्क का प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे भूमिपूजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को बदनावर के भैंसोला में देश के पहले टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह पार्क मालवा और निमाड़ की साझी बुनियाद पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस पार्क में जो वस्त्र परिधान बनेंगे वो मालवा की अधोसंरचना और निमाड़ के कॉटन व श्रम के साझे सहयोग से निर्मित होंगे। यह पार्क किसानों के साथ ही युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनाएगी। प्रदेश के रोजगार क्षेत्र में इस तरह यह एक अनोखा उद्योग होगा, जिसमें प्रत्यक्ष रूप से दो लाख रोजगार सर्जित होंगे। इस पार्क की खासियत यह भी है कि यहाँ फार्म से फाइबर और फैशन से फैक्टरी फिर फॉरेन की अवधारणा को पूरा करने की शुरुआत शासन द्वारा लगभग 2 वर्ष से प्रारम्भ की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जुलाई में दुबई व स्पेन फिर अगस्त में लुधियाना और अब कोलकाता में निवेशकों को साथ संपर्क कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ी अहम कड़ी साबित होगी।

Exit mobile version