प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) मूर्तियों के निर्माण और विक्रय के प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराना प्रारंभ।
इंदौर में पीओपी से मूर्तियों के निर्माण और विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई।
इंदौर में पीओपी से मूर्तियों के निर्माण और विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई।
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी.ओ.पी.) से बनने वाली मूर्तियों के विक्रय और निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराना प्रारंभ कर दिया गया है। प्रतिबंध के बावजूद इनके निर्माण व बिक्री की सूचना पर जिला प्रशासन के अमले ने आज सख्त कार्रवाई की है। मल्हारगंज एसडीएम सुश्री निधि वर्मा के नेतृत्व में बाणगंगा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो मूर्ति निर्माताओं से 130 से अधिक बड़ी गणेश प्रतिमाएं और करीब 700 से अधिक छोटी प्रतिमाएं जप्त की गईं।
एसडीएम सुश्री वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से बाणगंगा क्षेत्र में मूर्ति निर्माता विनोद पिता गुलाबचंद्र के यहां की गई। इसी तरह की कार्रवाई खेमकरण चितले और मनीष प्रजापति के विरूद्ध भी की गई है। इनके गोडाउन सील कर दिये गये हैं। मूर्ति निर्माता विनोद से लगभग 130 बड़ी और 700 छोटी मूर्तियां गोडाउन में सील की गई। शेष मूर्तियां फैक्ट्री में निर्माण कर्ताओं में इस निर्देश के साथ दी गईं कि वे इनका विक्रय या किसी को उपयोग के लिये नहीं देंगे।
इसी तरह की कार्रवाई डिस्ट्रीब्यूटर खेमकरण चितले और मूर्ति निर्माता मनीष प्रजापति के यहां भी की गई। मनीष प्रजापति के यहां अधिकांश मूर्तियां मिट्टी की पायी गई। केवल लगभग 10 से 15 मूर्तियां पीओपी की पायी गई। इन्हें विक्रय या किसी को उपयोग के लिये नहीं देने के निर्देश देते हुए कब्जे में दिया गया। इसी के साथ डिस्ट्रीब्यूटर खेमकरण चितले के गोडाउन में लगभग 50 मूर्तियां पीओपी की पायी गई। यह गोडाउन भी सील किया गया।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि पी.ओ.पी. मूर्तियां पानी में आसानी से नहीं घुलतीं और उनमें प्रयुक्त रसायन हानिकारक होते हैं। इस कारण नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों में प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में पी.ओ.पी. मूर्तियों का निर्माण, भंडारण और विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मिट्टी की पारंपरिक प्रतिमाएं पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि आगामी गणेशोत्सव में केवल पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों का ही उपयोग करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 8 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले

