प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा, अब कोई भी अन्याय सहन नहीं होगा :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान की यात्रा में हुए शामिलपूरा शहर राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के रंग में रंगा और देशभक्ति के जोश और जुनून का बना अद्भूत वातावरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान" के तहत आज आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए दौर में प्रवेश कर चुका है और अब कोई भी अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान की यात्रा में हुए शामिल
पूरा शहर राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के रंग में रंगा और देशभक्ति के जोश और जुनून का बना अद्भूत वातावरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान” के तहत आज आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए दौर में प्रवेश कर चुका है और अब कोई भी अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। हमारी जांबाज सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की शक्ति का परिचय कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान की यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के रंग में रंगा और शहर में देशभक्ति के जोश और जुनून का अद्भूत वातावरण देखने को मिला। पूरा शहर देशभक्ति पर आधारित गीतों और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और यात्रा का पूरे मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस विशाल यात्रा के हजारों नागरिक सहभागी और साक्षी बने। समाज के हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म के लोग जोश और जुनून के साथ शामिल हुए। यात्रा में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मनोज पटेल, श्री मधु वर्मा, पूर्व विधायक श्री जीतू जिरातीतथा श्री सुदर्शन गुप्ता,अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा तथा श्री श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और यहां के नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है और हमारे तिरंगे की आन, बान और शान पहले से कहीं अधिक बुलंद हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि 15 अगस्त को हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं दूसरी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए जन-जन तक स्वच्छता का अलख भी जगाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए इंदौर नगर निगम के स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन (वाट्सएप चेटबॉट सेवा) का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम को महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधित करते हुए इंदौर की स्वच्छता यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार 8 वर्षों से देश में स्वच्छता में अव्वल है। इंदौर अब डिजिटल तकनीकी का उपयोग कर स्वच्छता के कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण को त्वरित और अधिक प्रभावी बना रहा है। उन्होंने आज से प्रारंभ हुई स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम को श्री सुमित मिश्रा ने भी संबोधित किया।
*तिरंगे से सजे रथ में सवार हुए मुख्यमंत्री-नागरिकों का किया अभिवादन*
यात्रा में तिरंगे से सजे विशेष रथ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवार हुए। उन्होंने पूरे यात्रा मार्ग में नागरिकों का अभिवादन किया। जगह-जगह नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी का उत्साह और उमंग से भव्य स्वागत किया। यह यात्रा ऐतिहासिक राजवाड़ा से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री, जेल रोड, जिला न्यायालय के सामने से होते हुए ऐतिहासिक गांधी हाल में सम्पन्न हुयी।
*सैंकड़ों मंचों से भी हुआ स्वागत*
यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को तिरंगे से सजाया। यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न समाज, व्यापारी वर्ग, खेल संगठनों, औद्योगिक संगठनों आदि द्वारा मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में युवा, छात्र, छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब, खिलाड़ी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। यात्रा में विशेष रूप से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिये। संत समाज, धर्माचार्य, महिलाएं भगवा साड़ी में सम्मिलित हुई। यात्रा में स्वच्छता कर्मी भी विशेष रूप से शामिल हुए।
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मियों और लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान*
इंदौर के स्वच्छता में देश में लगातार आठवीं बार अव्वल रहने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों और अन्य बहनों से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी भी बंधवायी। यह राखी जीरो वेस्ट थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया।
*ब्रास बैंड और संगीत मंडली के देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान हुआ शहर*
यात्रा में देश भक्ति के तराने प्रस्तुत करते हुए ब्रास बैंड शामिल हुए। वहीं अनुसूचित जनजाति समाज की नृत्य मंडली ने भी देश भक्ति गीतों पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी भगवा पगड़ी में शामिल हुए। महाराष्ट्रियन समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों के साथ नासिक ढोल पर प्रस्तुति दी। यात्रा में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा भी आकर्षण का केन्द्र रहे।
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने उदबोधन में देवी अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण भी कराया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 9 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले