देश की बात, आपके शहर से
पुलिस का आमजन से संवाद लगातार जारी..किया जा रहा है मोहल्ला बैठकों का आयोजन।
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

पुलिस का आमजन से संवाद लगातार जारी..किया जा रहा है मोहल्ला बैठकों का आयोजन।

◆ जनसंवाद कर अपराधों पर अंकुश हेतु, जनता व पुलिस की कड़ी को और मजबूत बनाने के लिये कर रही है प्रेरित ।

Abhishek Raghuvanshi4 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

◆ जनसंवाद कर अपराधों पर अंकुश हेतु, जनता व पुलिस की कड़ी को और मजबूत बनाने के लिये कर रही है प्रेरित ।

◆ अवैधानिक गतिविधियों की गोपनीय रूप से सूचना देने के लिए लगाई जा रही शिकायत पेटियां और क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर-7049108283 पर सूचना देने की भी दी जानकारी।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

◆ नशे के दुष्परिणामों व उसके कारण बढ़ने वाली आपराधिक प्रवृत्ति के प्रति भी किया जागरूक।

◆ चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध की जानकारी के साथ ही, इसके विक्रय के बारें में सूचना देने के लिए किया प्रेरित।

इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु असामाजिक तत्वों व बदमाशों के शैडो एरिया और हॉट स्पॉट की प्रभावी चैकिंग व कार्यवाही के साथ ही आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित कर, बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम, मोहल्ला समिति की बैठकें व जनजागरूकता कार्यक्रम आदि आयोजित कर आमजन को पुलिस से जोड़ने की कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुक्रम में सभी ज़ोन के डीसीपी के मार्गदर्शन में दिनांक 02.12.25 को नगरीय इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा बस्तियों, मोहल्लों कालोनियों, मल्टियों आदि में आमजन के बीच जाकर मोहल्ला बैठकों का आयोजन किया गया। जिसके तहत –

● पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र के गोविंद नगर खारचा में पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री राजेश व्यास, सहायक पुलिस उपायुक्त हीरा नगर श्रीमती रुबिना मिजवानी व थाना प्रभारी बाणगंगा द्वारा रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया जिसमें नशा मुक्ति व अपराधिक गतिविधि से दूरी बनाए रखने ,साइबर क्राइम से बचाव, किसी भी अवैध गतिविधि को पुलिस के साथ साझा करने की समझाइश दी गई जिसमें सभी रहवासियों के द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

● पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्र के रूप नगर में अति. पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रामस्नेही मिश्रा व थाना प्रभारी हीरा नगर द्वारा रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया ।

● पुलिस थाना तुकोगंज अंतर्गत सांई मंदिर व आर एस भंडारी मार्ग पर आसपास के व्यापरियों व रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया और चाइनीज मांझा उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया l

● पुलिस थाना MG रोड़ अंतर्गत हैमिल्टन रोड़ पर मोहल्ला समिति की बैठक लेकर व्यापरियों व रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया।

● पुलिस थाना संयोगितागंज अंतर्गत प्रकाश नगर व RK हॉस्पिटल के आसपास के रहवासियों के साथ मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना पलासिया अंतर्गत विनोबा नगर के रहवासियों के साथ मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली अंतर्गत कीबे कंपाउंड पर मोहल्ला समिति की बैठक लेकर व्यापरियों व रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया।

● पुलिस थाना जूनी इंदौर अंतर्गत सिंधी कॉलोनी में स्थानीय रहवासियों के साथ मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना छत्रीपुरा अंतर्गत यशवंतगंज व राजमोहल्ला में आसपास के रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया।

● पुलिस थाना रावजी बाज़ार अंतर्गत प्रकाश का बगीचा में स्थानीय रहवासियों के साथ मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना द्वारिकापुरी अंतर्गत अहिरखेड़ी काकड़ में आसपास के रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया।

● पुलिस थाना पंढरीनाथ अंतर्गत नार्थ हरसिद्धि में रहवासियों के साथ मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना चंदन नगर अंतर्गत गीता नगर में रहवासियों के साथ जनसंवाद का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना परदेशीपुरा अंतर्गत क्लर्क कॉलोनी में रहवासियों के साथ जनसंवाद का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना लसूड़िया अंतर्गत राहुल गांधी नगर में आसपास के रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया।

● पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत 54 नंबर विजय नगर में मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना कनाड़िया अंतर्गत अग्रवाल पब्लिक स्कूल के आसपास रहवासियों के साथ मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना खजराना अंतर्गत गौहर नगर व नाहरशाहवाली दरगाह के आसपास में रहवासियों के साथ मोहल्ला समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना राजेन्द्र नगर अंतर्गत रहवासियों के साथ जनसंवाद का आयोजन किया गया।

● पुलिस थाना तेजाजी नगर अंतर्गत नई बस्ती में रहवासियों के साथ जनसंवाद का आयोजन किया गया।

इसी प्रकार नगरीय इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा आमजन के बीच जाकर जनसंवाद किया जा रहा है और उन्हें –

  • नशे से होने वाले दुष्परिणामों व उसके कारण बढ़ने वाली अपराध की प्रवृत्ति के संबंध में जागरूक किया।
  • कोई घटना/दुर्घटना, कोई समस्या या अवैध गतिविधियों हेतु डायल-112, क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर-7049108283 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी।
  • रहवासी क्षेत्रों में शिकायत पेटी रखी गई, रहवासियो को गुप्त शिकायत पेटी में किसी भी अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी देने के संबंध में और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा बताया।
  • सभी लोगों को पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझा उपयोग न करने व इसके दुष्परिणाम बताएं तथा इसके विक्रय पर प्रतिबंध के संबंध में अवगत करवाया और इसकी सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया।
  • कॉलोनी में CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड तथा किराएदार नौकर, किरायेदारों व अनजान लोगों की जानकारी पुलिस को दे।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ड्रोन के माध्यम से भी इलाके की सर्चिंग की जाकर, क्षेत्र में शैडो एरिया व किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संबंध में भी निगरानी कर रही हैं।

अधिकारियों ने सभी से कहा कि, सुरक्षित और समृद्ध समाज के लिए आमजन की पुलिस के साथ भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है, इसके द्वारा अपराधियों पर और प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। आपकी जागरूकता और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

नागरिकों ने पुलिस की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अपने विचार भी साझा किए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑