पुलिस कमिश्नर इंदौर ने बेहतर पुलिसिंग को लेकर की, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक।
◆ अपराधों व कार्यों की समीक्षा कर, और बेहतर कार्यवाही हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
◆ अपराधों व कार्यों की समीक्षा कर, और बेहतर कार्यवाही हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
◆ सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, विगत 15 दिनों में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1897 लापरवाह वाहन चालको के विरुद्ध की है 185 मो.व्ही. एक्ट की कार्यवाही और इसे आगे भी जारी रखने के दिए निर्देश।
◆ पुलिस के साथ नागरिकों का आपसी समन्वय और जनसहभागिता बढ़ाने हेतु मोहल्ला समिति बैठकों को और व्यापक करने की बात पर दिया जोर।
इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर नगरीय क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन आज दिनांक 17.11.25 को कार्यालय के सभागार में किया गया
उक्त बैठक में अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह, अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री आर. के. सिंह सहित नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस उपायुक्तगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
उक्त बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने विगत समय में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहियों की ज़ोन वाइज समीक्षा की । जिसमे इस वर्ष के अभी तक के अपराधों की समीक्षा कर, गंभीर अपराधों, माइनर अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, विवेचना में CCTNS की कार्यवाही सहित यातायात व्यवस्था व प्रबंधन, चेंकिंग व ड्रोन पेट्रोलिंग एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत की जा रही मोहल्ला मीटिंग आदि कार्यवाही पर चर्चा की गई।
इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1897 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई है, जिस पर पुलिस कमिश्नर द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध और ज्यादा व प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही शहर में बेहतर पुलिस व्यवस्था व कार्यवाही के लिए सभी को निम्न निर्देश दिए-
- बदमाशों, असामाजिक तत्वों व आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और बाउंड ओवर की कार्यवाही निरंतर रूप से की जाए।
- पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विभिन्न न्यायालयों के कार्यो की लगातार मॉनिटरिंग की जावे और कार्यप्रणाली को और बेहतर किया जाए।
- पुलिस की कार्यवाही में और कसावट लाने के लिए थाना क्षेत्रों के बीट और माइक्रो बीट सिस्टम को सक्रिय कर, कार्यों की समीक्षा व सतत निगरानी की जावें। • शहर में आपराधिक व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी हेतु रात्रि में प्रभावी चैकिंग के लिए थाना प्रभारी भी उपस्थित रहकर कार्यवाही करें व वरिष्ठ अधिकारीगण भी समय समय पर इसकी मॉनिटरिंग व ब्रीफिंग करें, ये भी निर्देशित किया।
- क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग कर, असामाजिक तत्वों व बदमाशों के हॉट स्पॉट व शैडो एरिया पर रखी जाए कड़ी निगरानी व चेंकिंग।
- अपराधों के अनुसंधान में CCTNS के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-समंस/वारंट आदि को और बेहतर करने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
- सुरक्षित यातायात हेतु जागरूकता कार्यक्रमो के साथ नियम तोड़ने वाले चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जावें।
- सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, इनके ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर, आवश्यकतानुरूप अन्य विभागों से भी समन्यव कर कार्यवाही की जावें।
साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मोहल्ला समितियों के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर कार्यवाही करने पर भी जोर दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले



