देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान से जुड़कर सराहनीय कार्य करने वाले 04 ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित ।
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान से जुड़कर सराहनीय कार्य करने वाले 04 ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित ।

शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु जुड़ने वाले 28 नए ट्रैफिक प्रहरियों को कैप प्रदाय कर किया प्रोत्साहित।

Abhishek Raghuvanshi12 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु जुड़ने वाले 28 नए ट्रैफिक प्रहरियों को कैप प्रदाय कर किया प्रोत्साहित।

◆ अभी तक 1315 ट्रैफिक प्रहरी जुड़कर, पुलिस के साथ जनभागीदारी कर, बेहतर यातायात व्यवस्था में दे रहे है अभिन्न योगदान।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

इंदौर- शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही के साथ ही बेहतर यातायात व्यवस्था में आम जनमानस की सहभागिता भी बढ़े तथा सभी में यातायात नियमों के पालन के प्रति जनजागृति आए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस द्वारा “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान प्रारंभ किया गया है।

   उक्त अभियान से शहर के जिम्मेदार व जागरूक नागरिक जुड़ भी रहे है, जिन्हें प्रोत्साहित करने हेतु आज दिनांक 11.11.25 को  पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने बेहतर यातायात व्यवस्था में सराहनीय कार्य करने वाले 04 ट्रैफिक प्रहरियों- ललित फरकसे (चाणक्यपुरी चौराहा), अख्तर खान (रेडिसन/देवास नाका चौराहा), सतीश शर्मा (पलासिया चौराहा), राधा कृष्ण जाखेटिया (यशवंत रोड गुरुद्वारा चौराहा को "उत्कृष्ट ट्रैफिक प्रहरी" के रूप में चयन कर शील्ड व  प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही इस अभियान से जुड़ने वाले नए 28 ट्रैफिक प्रहरियों को कैप पहनाकर प्रोत्साहित किया गया और उन्हें जैकेट, सिटी, लाइट बेटन और बेच प्रदान कर, उनके द्वारा समाजहित में जो अभिन्न सेवा देंगे, उसके लिए उनकी सराहना भी की। इस दौरान एडिशनल सीपी (अपराध/मुख्यालय) श्री आरके सिंह, डीसीपी (प्रभारी यातायात) श्री आनंद कलादगी व अन्य अधिकारीगण एवं जागरूक ट्रैफिक प्रहरी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उक्त अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान से अभी तक 1315 जिम्मेदार नागरिक जुड़ चुके है और अपनी सुविधानुसार विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सहयोग भी कर रहे है।

उन्होंने आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि, हमारी इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात प्रबंधन एवं नियम पालन की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है, ताकि शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।

इससे जुड़ने के लिए दिये गए क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकते हैं, अपने सुविधानुसार समय एवं स्थान का चयन कर यातायात प्रहरी के रूप में कार्य कर सकते हैं।

   “ट्रैफिक प्रहरी” के माध्यम से नागरिकगण यातायात पुलिस की सहायता कर सकते है और आमजन में नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 22 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 22 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑