पीसी सेठी चिकित्सालय इंदौर में बना स्वस्थ शिशु के जन्म का राज्य स्तरीय रिकार्ड।
स्वस्थ शिशु का जन्म परिवार के लिए सर्वाधिक सुखद अहसास है। स्वस्थ शिशु और स्वस्थ माँ स्वस्थ समुदाय के निर्माण की पहली शर्त है।
स्वस्थ शिशु का जन्म परिवार के लिए सर्वाधिक सुखद अहसास है। स्वस्थ शिशु और स्वस्थ माँ स्वस्थ समुदाय के निर्माण की पहली शर्त है। प्रसव सुरक्षित हो, माँ और बच्चा सुरक्षित रहें, इस हेतु लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्त्री के गर्भवती होने से लेकर शिशु जन्म उपरांत तक विभाग के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मैदानी कार्यकर्ता सतत निगरानी करते हैं। सुरक्षित प्रसव हेतु संस्थागत जन्म एक प्रमुख व्यवहार है। संस्थागत प्रसव में सभी तरह के जोखिमों का प्रबंधन किया जाता है, ताकि माँ और बच्चे को सुरक्षित रख सकें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने बताया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके इस हेतु इंदौर जिले का शासकीय प्रकाश चंद्र सेठी सिविल अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व हेतु सभी जोखिमों का प्रबंधन विशेषज्ञ स्तर पर किया जाता है। आज 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को पीसी सेठी सिविल अस्पताल में एक अत्यंत हाई रिस्क गर्भवती रीता पति नंद किशोर उम्र 24 वर्ष प्रथम प्रसव हेतु आई। महिला में जोखिम के कई लक्षण थे, जिसमें उसका वजन 90 किलो से ज्यादा था, Pre eclampsia, Very big size baby, Generalised oedema, BP 160/110 था, अल्बुमिन 2+ था जो कि गंभीर PIH की श्रेणी में आता है, महिला को मधुमेह नहीं था, महिला की ऊँचाई कम थी, इसलिए समान्य प्रसव होना संभव नहीं हो पाया। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल विजयवर्गीय तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सुनिता भटनागर ने रीता का सुरक्षित प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से करवाया और 5.430 किलो के स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ। ज्ञात जानकारी के अनुसार अस्पताल के इतिहास में प्रथम बार तथा मध्यप्रदेश में जन्मा यह सर्वाधिक वजन का शिशु है।
शासकीय चिकित्सालय में दी गई यह उच्च स्तरीय विशेषज्ञ सेवाएं यह दर्शाती हैं कि आमजन इस तरह की सेवाएं अब कल्याणकारी योजनाओं के तहत सहज रूप से प्राप्त कर रहे है, वह भी बिल्कुल निःशुल्क । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने आज चिकित्सालय का भ्रमण कर चिकित्सकों एवं सेवा प्रदाताओं को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं बधाई दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले