पार्षद पुत्र के ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाला पकड़ाया: इलाके में लेकर घूमी पुलिस, उज्जैन और बाणगंगा इलाके में आधा दर्जन केस दर्ज
इंदौर के वार्ड क्रमांक 19 की महिला पार्षद के बेटे के कार्यालय में तोड़फोड़ कर धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की कोशिश के दौरान गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
इंदौर के वार्ड क्रमांक 19 की महिला पार्षद के बेटे के कार्यालय में तोड़फोड़ कर धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की कोशिश के दौरान गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी ने पहले उज्जैन के एक मामले को लेकर बीजेपी पार्षद के बेटे को मोबाइल पर धमकी दी थी, इसके बाद उसके कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह घटना किसके कहने पर अंजाम दी।
जान से मारने की धमकी भी दी थी
टीआई सियाराम गुर्जर के नेतृत्व में बाणगंगा थाना पुलिस ने क्षेत्र के पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल के कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ जलील, पिता सलीम, निवासी ग्राम नजरपुर, थाना घटिया, जिला उज्जैन को सोमवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मासूम जायसवाल के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि महाकाल सवारी में थूकने के प्रकरण में दर्ज आरोपियों के खिलाफ राजीनामा नहीं किया गया, तो वह मासूम जायसवाल को जान से खत्म कर देगा।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी शाहरुख के साथ उसके साथी सौरभ, गोलू और विनोद के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। इनमें से गोलू, सौरभ और विनोद को 23 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शाहरुख गिरफ्तारी से बचकर भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह एक गड्ढे में गिर गया। आरोपी शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ पूर्व में उज्जैन एवं बाणगंगा थाना क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।
महाकाल सवारी प्रकरण को लेकर दी थी धमकी
पुलिस ने बताया कि 2023 में मासूम जायसवाल ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया था, जिसमें कुछ युवक महाकाल सवारी के दौरान पानी से कुल्ला कर थूकते हुए नजर आ रहे थे। इस मामले में मासूम ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें अदनान सहित एक अन्य युवक आरोपी बनाए गए थे।
इसी प्रकरण को लेकर सुबह मासूम जायसवाल के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया था और दोपहर में उनके कार्यालय पर हमला कर दिया गया। इस हमले में दो महिलाएं भी घायल हुई थीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले