पति निकला सीरियल रेपिस्ट, 5 लड़कियों को एक ही तरीके से बनाया शिकार
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का एड देने वाली युवतियों को बनाता था अपना निशाना। खुद को अफसर बनाकर युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एक महिला पुलिसकर्मी को भी बनाया अपना शिकार।
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का एड देने वाली युवतियों को बनाता था अपना निशाना। खुद को अफसर बनाकर युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एक महिला पुलिसकर्मी को भी बनाया अपना शिकार। दोनों साथ रहने लगे थे कि तभी 13 दिसंबर को कोर्ट से फोन आया कि आपके पति को 10 साल की सजा हुई है। तब पता चला उसका असली चेहरा।
पुलिसकर्मी के साथ पति बनकर रह रहा था, तीन बच्चों का पिता भी निकला
शादी डॉटकॉम के जरिए युवतियों से संपर्क करता था आरोपी
पहले अपने जाल में फंसाकर संबंध बनाता, फिर शादी से इनकार कर देता
इंदौर। शादी के नाम पर भरोसा जीता, फिर धोखा दिया, अंत में ऐसा राज खुला जिसने एक नहीं बल्कि कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर डाली। कई लड़कियों को गर्भवती होने पर पता चला पति बनकर साथ रहने वाला शख्स ‘सीरियल रेपिस्ट’ है। ताजा मामला एक पुलिसकर्मी से संबंधित है। उसे तो तब पता चला, जब कोर्ट से खबर आई कि आपके पति को दुष्कर्म के आरोप में दस साल की सजा सुनाई गई है।
मूलत: राजगढ़ ब्यावरा निवासी इस दुष्कर्मी से पीड़िता की इसी वर्ष मार्च में शादी डॉटकॉम के माध्यम से मुलाकात हुई थी। खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी और एक ही समाज का बताया। दोनों में बातचीत होने लगी और आरोपित युवती के घर पर आने-जाने लगा। खाद्य अफसर से रिश्ते की बात सुनकर युवती के स्वजन भी शादी के लिए राजी हो गए।
शादी के लिए तैयार नहीं था
आरोपित ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। गर्भवती होने पर स्वजन चिंतित हुए और शादी का तकादा किया। आरोपित ने कहा कि अभी स्वजन राजी नहीं हैं, लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार है। पीड़िता ने अपने स्वजन को बुलाया और एक महंगे गार्डन में शादी कर ली।
अब दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान उसने प्रमोशन पाने के लिए घूस देने के लिए भी लड़की से लाखों रुपये ले लिए। 13 दिसंबर को अचानक लड़की के पास जिला कोर्ट से काल आया कि आपके पति को दुष्कर्म के केस में दस साल की सजा हो गई है। इसके बाद युवती कोर्ट पहुंची।
वहां अफसरों ने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ पत्नी बनकर रह रही हो, वह पांच लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। हीरानगर थाने में दर्ज एक केस में विशेष न्यायाधीश अनिता सिंह ने सजा सुनाई है। पीड़िता बुधवार रात संयोगितागंज थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पांच लड़कियां और एक जैसा पैटर्न
आरोपित मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का एड देने वाली युवतियों को ही निशाना बनाता था। हीरानगर थाने में केस दर्ज करवाने वाली युवती से भी शादी डॉटकॉम के माध्यम से परिचय हुआ था। उसे शादी कर ब्यावरा ले गया। पहली पत्नी बच्चों के साथ मिली तो धोखाधड़ी उजागर हुई। हीरानगर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी, तब पता चला उसने चार शादी पहले से कर ली है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले