पंकजा मुंडे ने इंदौर को भारत का “ग्लोबल स्टैंडर्ड” शहर बताया
महाराष्ट्र के शहर भी इसी मॉडल पर आगे बढ़ें इंदौर,महाराष्ट्र सरकार की पर्यावरण मंत्री सुश्री पंकजा मुंडे ने अपने एक दिवसीय इंदौर प्रवास के दौरान शहर की स्वच्छता, पर्यावरणीय नवाचारों और सतत विकास के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

महाराष्ट्र के शहर भी इसी मॉडल पर आगे बढ़ें
इंदौर,महाराष्ट्र सरकार की पर्यावरण मंत्री सुश्री पंकजा मुंडे ने अपने एक दिवसीय इंदौर प्रवास के दौरान शहर की स्वच्छता, पर्यावरणीय नवाचारों और सतत विकास के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “इंदौर में जो कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है, वह ग्लोबली एक्सेप्टेबल है और महाराष्ट्र भी इससे बहुत कुछ सीख सकता है।”
पंकजा मुंडे ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव होने हैं और वह चाहती हैं कि वहां चुने गए जनप्रतिनिधियों को इंदौर के कार्यों का अध्ययन करने के लिए भेजा जाए ताकि वे भी ऐसी योजनाएं अपने शहरों में लागू कर सकें।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में “नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण” की स्थापना का निर्णय लिया है और जल्द ही इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर इस क्षेत्र में पहले से अग्रणी है और यहां के अनुभवों से महाराष्ट्र को दिशा मिलेगी।
अपने दौरे के दौरान मंत्री मुंडे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रेचिंग ग्राउंड, सीएनजी और सीएनडी प्लांट सहित गीले-सूखे कचरे के प्रबंधन स्थलों का निरीक्षण किया। महापौर द्वारा उन्हें विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया गया।इस अवसर पर निगम आयुक्त शिवम वर्मा,जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
पंकजा मुंडे ने कहा कि “इंदौर ने जब 2015 में स्वच्छता की शुरुआत की थी, तब से लेकर अब तक शहर ने रोज़ाना लगातार काम कर दिखाया है। यह प्रयास प्रेरणादायक है।” उन्होंने इंदौर के ग्रीन बॉन्ड प्रोजेक्ट को भी उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि इसका श्रेय स्पष्ट राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक समन्वय को जाता है।
पंकजा मुंडे ने इंदौर को भारत का “ग्लोबल स्टैंडर्ड” शहर बताते हुए कहा कि वह चाहेंगी कि महाराष्ट्र के शहर भी इसी मॉडल पर आगे बढ़ें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले