नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
बिना परमिट संचालित दो बस जप्त, 7 स्कूली बसों पर लगाया गया जुर्मानाइंदौर में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूली बसों के निरीक्षण की मुहिम प्रारंभ की गई है।

बिना परमिट संचालित दो बस जप्त, 7 स्कूली बसों पर लगाया गया जुर्माना
इंदौर में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूली बसों के निरीक्षण की मुहिम प्रारंभ की गई है। इस मुहिम में आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अमले द्वारा कनाड़िया क्षेत्र की स्कूली बसों की आकस्मिक जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाये जाने पर कार्रवाई की गई। बिना परमिट संचालित दो बसों को जप्त किया गया, इनसे 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही 7 बसों पर भी 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर वसूली की गई।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि इंदौर आरटीओ द्वारा कनाड़िया रोड़ क्षेत्र के स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में वाहनो के परमिट ,फिटनेस ,बीमा सहित सभी दस्तावेज चेक किये गए। वाहनों का निरीक्षण भी किया गया जिसमें चेक किया गया की वाहन फिटनेस शर्तो, परमिट शर्तों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है। फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर की भी जांच की गई। साथ ही बच्चों और उनके पालकों से फीडबैक भी लिया गया की वाहन चालक, वाहन को तेज गति से तो नहीं चलाते है, या वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग तो नही करते है।
स्कूली वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने, मोटरयान अधिनियम के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर 7 बसों के संचालकों से 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 02 बस बिना परमिट होने से जप्त की गई, जिनसे 90 हजार रुपये वसूल किए गए। कार्यवाही निरन्तर जारी है।
इस कार्यवाही में आरटीओ इंदौर श्री प्रदीप कुमार शर्मा, एआरटीओ श्री राजेश गुप्ता एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड एवं उनकी टीम उपस्थित रही। स्कूल / शैक्षणिक संस्था बसों में सुरक्षा मानकों की पूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु इंदौर जिले में स्थित स्कूली वाहनों की आकस्मिक चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। समस्त शैक्षणिक संस्थान/स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहन पूर्ण रूप से फिट होने एवं उनके समस्त आवश्यक दस्तावेज वैध होने पर ही सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वाहनों को संचालन किया जाना सुनिश्चित करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले