नन्दलालपुरा क्षेत्र में लगभग 24 किन्नरों ने पिया जहरीला पदार्थ- जिला और पुलिस प्रशासन की निगरानी में सभी प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी
मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद पुलिस द्वारा की जा रही है मामले की जाँचइंदौर,इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुरा क्षेत्र में बुधवार की शाम को लगभग 24 किन्नरों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ पीने की घटना हुई है।
मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
पुलिस द्वारा की जा रही है मामले की जाँच
इंदौर,
इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुरा क्षेत्र में बुधवार की शाम को लगभग 24 किन्नरों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ पीने की घटना हुई है। एडिशनल डीसीपी श्री राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है, इसकी पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी। सभी 24 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयोगितागंज एसीपी मौके पर मौजूद है। सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। बताया गया कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है। जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया है इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा पल-पल की जानकारी ली जा रही है। एमवाय अस्पताल में सभी प्रभावितों का उपचार सुनिश्चित किया जा चुका है। मौके पर एसडीएम श्री प्रदीप सोनी और तहसीलदार मौजूद है। सीएमएचओ डॉ. हासानी और अस्पताल के डॉक्टर्स उपचार में संलग्न है।
डीसीपी श्री आनंद कलादगि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित कुल 24 किन्नरों को एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रभावितों की तबियत ठीक होने के पश्चात उनका स्टेटमेंट लिया जायेगा और किस कारण से कौन सा पेय पदार्थ पिया गया है ? इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जायेगी। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले