नकली दुकान, नकली आभूषण.. 35 लाख का असली सोना लेकर गायब हुए इंदौर के ठग, गुजरात का व्यापारी बना शिकार
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फर्जी आभूषण की दुकान खोलकर गुजरात के व्यापारी से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुकान खोलकर 325 ग्राम सोना बुलवा लिया, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये हैं।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फर्जी आभूषण की दुकान खोलकर गुजरात के व्यापारी से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुकान खोलकर 325 ग्राम सोना बुलवा लिया, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये हैं। रुपये आरटीजीएस करवाने का बोलकर आरोपित फरार हो गए।
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फर्जी आभूषण की दुकान खोलकर गुजरात के व्यापारी से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुकान खोलकर 325 ग्राम सोना बुलवा लिया, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये हैं। रुपये आरटीजीएस करवाने का बोलकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपित शशांक पुत्र संतोष कुमार सोनी (35) निवासी बजरंग चौक, महोबा (उत्तर प्रदेश) और राहुल पुत्र छोटेलाल सोनी (29) निवासी सनसिटी कालोनी, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित पहले आभूषण की दुकान पर ही काम करते थे। आठ नवंबर को अहमदाबाद स्थित जनेश्वर ज्वेलर्स के सेल्समैन रमेश कुमार कांची द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 325 ग्राम सोने के आभूषण लेकर स्वर्णकार ज्वेलर्स नाम की दुकान डिलीवरी देने आए थे। दुकान संचालक ने आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने का आश्वासन दिया, भुगतान की प्रक्रिया के बहाने सोना लेकर दुकान से निकल गया। जब बैंक पहुंचा तो वहां भी आरोपित नहीं मिले, वापस आया तो दुकान बंद मिली।
फर्जी दुकान में रखा था नकली सोना
पुलिस के मुताबिक आरोपितों को पता था कि गुजरात से कम रुपया देकर इंदौर में सोना बुलवा सकते हैं। इसलिए आरोपित राहुल सोनी जनेश्वर ज्वेलर्स गुजरात गया, वहां बताया कि हमारी इंदौर में दुकान है। वहां 50 हजार रुपये टोकन दिया और कहा कि 325 ग्राम सोना भेज देना, बाकि रुपया वहीं देंगे। इसके बाद सेल्समेन के आने के दो दिन पहले वह दुकान खोल लेते हैं। दुकान में नकली सोने के आभूषण भी सजा लेते हैं, ताकि लगे कि पुरानी दुकान है। सेल्समेन रमेश को लगा कि यह पुराने व्यापारी है।
थाने में शिकायत के बाद जिस नंबर से गुजरात में 50 हजार रुपये दिए थे, उसकी तलाश की। जिस दुकान को किराए पर लिया था, उसके मालिक से बात की। वहां से नंबर मिले, मालिक ने बताया कि आरोपित बोले थे कि पेंटिंग और सफाई हम ही करवाएंगे, इसके बाद एग्रीमेंट करेंगे। इसलिए एग्रीमेंट नहीं हुआ। घटनास्थल का निरीक्षण कर बैंक दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान हुई। इनके पास से सोना बरामद किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले