देश की बात, आपके शहर से
देवास हत्याकांड:मां समझी दोनों बच्चे सो रहे हैं, प्रेमी ने रात में ही हत्या कर ओढ़ा दी थी चादर विवाद के बाद घटना को दिया अंजाम
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

देवास हत्याकांड:मां समझी दोनों बच्चे सो रहे हैं, प्रेमी ने रात में ही हत्या कर ओढ़ा दी थी चादर विवाद के बाद घटना को दिया अंजाम

शहर के ढांचा भवन क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां किराए के मकान में रहने वाली महिला के दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या उसी के प्रेमी ने कर दी।

Abhishek Raghuvanshi4 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


शहर के ढांचा भवन क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां किराए के मकान में रहने वाली महिला के दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या उसी के प्रेमी ने कर दी। प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट के मुताबिक एक बच्चे की मौत दम घुटने और दूसरे की बेरहमी से पीटने के कारण हुई। पुलिस ने महिला के प्रेमी लोकेंद्र को हिरासत में ले लिया है।
एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि शनिवार सुबह 7.30 बजे प्रिया यादव अपने बेटे हेमंत (7) और बेटी निशा (3) को पड़ोसन रीना के साथ निजी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का सामान बिखरा मिला। घर में टूटी चूड़ी और झाड़ू भी मिली। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। पुलिस ने प्रिया और रीना से पूछताछ की तो झगड़े की बात सामने आई।
मृत बच्चों को सोया समझ रही थी मां :
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रिया दोनों बच्चों और प्रेमी लोकेंद्र के साथ पड़ोस में बर्थडे पार्टी में गई थी। वहां से देर रात लोकेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और प्रिया से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ता देख प्रिया कुछ देर के लिए रीना के यहां चली गई। काफी देर बाद जब वह घर पहुुंची तो दोनों बच्चे और लोकेंद्र सोते हुए मिले।
सुबह होते ही लोकेंद्र काम पर निकल गया, लेकिन बच्चे काफी देर तक नहीं जागे तो प्रिया दोनों को रीना के साथ अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। फरार लोकेंद्र को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने गुनाह कबूल लिया और बताया कि उसने रात में ही बच्चों की हत्या कर दी थी और चादर से ढक दिया था।
प्रेमी को पति बताकर किराए से लिया मकान:
मथुरा की रहने वाली प्रिया यादव ने मुरैना के विष्णु कटारा से प्रेम विवाह किया था। लेकिन दोनों में अनबन होने से वह काम की तलाश में पीथमपुर पहुंची और कंपनी में काम करने लगी। करीब तीन माह पहले वह देवास रहने के लिए आई थी। मकान मालकिन कौशल्या ने बताया कि प्रिया ने लोकेन्द्र उर्फ राहुल मालवीय निवासी सोनकच्छ को पति बताकर 3 महीने पहले मकान किराए से लिया था। मकान दिलाने में पड़ोस में रहने वाली रीना और उसके पति राकेश की भूमिका रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑