दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश, धुआं-धुआं हुआ एयरशो; सामने आई पायलट की तस्वीर
Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया. इस जेट के पायलट विंग कमांडर नमन स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे.
Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया. इस जेट के पायलट विंग कमांडर नमन स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे.
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई. पायलट विंग कमांडर का नाम नमंश स्याल था, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे.

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया
दुर्घटना के वीडियो में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में तब्दील होते देखा जा सकता है. वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है.”
तेजस जेट क्रैश पर CDS का रिएक्शन
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि सशस्त्र बल इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. दुबई एयरशो संयुक्त अरब अमीरात में हर दो साल पर आयोजित होता है. इसकी वेबसाइट के अनुसार, 2025 संस्करण का आयोजन 17 से 21 नवंबर तक किया जा रहा है. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 18 नवंबर को कहा था कि इस साल 150 देशों के 1,500 से अधिक अग्रणी प्रदर्शक और 1.48 लाख से अधिक पेशेवर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं.
राजनाथ सिंह और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक बहादुर और साहसी भारतीय वायुसेना पायलट के निधन से गहरा दुःख हुआ है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. इस दुखद घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण पायलट की मौत पर दुख जताया और कहा कि देश उनके परिवार के साथ खड़ा है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले