देश की बात, आपके शहर से
दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड:अमृतसर से आई टीम 2 ठिकानों पर खंगाल रही दस्तावेज; शेयर प्राइजिंग में गड़बड़ी की आशंका
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड:अमृतसर से आई टीम 2 ठिकानों पर खंगाल रही दस्तावेज; शेयर प्राइजिंग में गड़बड़ी की आशंका

आयकर विभाग की टीम ने दिलीप बिल्डकॉन और उनके सहयोगियों पर रेड मारी है। पंजाब के अमृतसर से आए अफसरों की टीम भोपाल में 2 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है।

Abhishek Raghuvanshi13 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आयकर विभाग की टीम ने दिलीप बिल्डकॉन और उनके सहयोगियों पर रेड मारी है। पंजाब के अमृतसर से आए अफसरों की टीम भोपाल में 2 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है।

दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के चूनाभट्‌टी स्थित दफ्तर पर भी सर्चिंग की जा रही है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि शेयर प्राइसिंग में गड़बड़ी के चलते आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया है। करीब दस साल पहले भी आयकर विभाग की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी मिली थी।

पंजाब के चंडीगढ़ रीजन के आयकर विभाग की डीजी इन्वेस्टिगेशन बत्सला झा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल में दो ठिकानों में छापे की पुष्टि की है।

कंपनी के पास भोपाल मेट्रो समेत कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अमृतसर की आईटी टीम ने इस कार्यवाही के लिए एसएएफ की मदद ली है। लोकल पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नहीं बुलाया है। दिलीप बिल्डकॉन को हाल ही में केरल, गुरुग्राम मेट्रो का काम भी मिला है। केरल में 1500 करोड़ और गुरुग्राम में 1500 करोड़ का काम कंपनी कर रही है।

भोपाल मेट्रो के लिए 247 करोड़ का ठेका पहले से ही इस कंपनी के पास है। एमपी में 25 हजार करोड़ का सोलर एनर्जी का काम भी कंपनी कर रही है। बताया जाता है कि कंपनी द्वारा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की राशि का उपयोग दूसरे कामों में करती है। इसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

भोपाल के अफसरों को जानकारी नहीं दी अमृतसर से आई टीम ने इस छापेमारी में भोपाल के विभागीय अफसरों को साथ नहीं लिया है। सोमवार सुबह से चल रही इस कार्यवाही की जानकारी मीडिया में आने के बाद स्थानीय अफसरों के संज्ञान में आई है।

दिलीप बिल्डकॉन की स्थापना साल 1987 में दिलीप सूर्यवंशी ने की थी। यह सड़क, राजमार्ग, खनन, सोलर परियोजनाओं और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में काम करती है। देश की सबसे बड़ी सड़क निर्माण कंपनियों में से एक मानी जाती है।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर देवेंद्र जैन 1995 में 21 साल की उम्र में कंपनी से जुड़े थे।

17 से ज्यादा राज्यों में फैला काम 2000 के दशक की शुरुआत में NDA सरकार ने सड़क निर्माण के टेंडर निकालने शुरू किए। तब दिलीप सूर्यवंशी ने तय किया कि उनकी कंपनी सड़क निर्माण भी करेगी।

फिलहाल, कंपनी देश के 17 से अधिक राज्यों में काम कर रही है। 17 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी ने हाल ही में राजस्थान और केरल में ₹2,905 करोड़ और ₹1,115 करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू किया है।

दिलीप बिल्डकॉन के प्रोजेक्ट केरल और राजस्थान के अलावा हरियाणा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हैं। ये प्रोजेक्ट सड़क, रेलवे, सुरंग, औद्योगिक गलियारा, मेट्रो रेल और शहरी विकास परियोजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

1993 में पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिला था दिलीप बिल्डकॉन का मुख्य काम कंस्ट्रक्शन का है। कंपनी देशभर में हाईवे और रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम भी यही कंपनी कर रही है। कंपनी को वर्ष 1993-94 में पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। यह चार करोड़ रुपए का था।

इसके बाद कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर 20 करोड़ और 80 करोड़ के प्रोजेक्ट किए। 2007 के पहले 120 करोड़ रुपए तक के बड़े प्रोजेक्ट किए। वर्ष 2007 से 2010 के बीच कंपनी को सबसे बड़ा जंप मिला। दिलीप बिल्डकॉन को अहमदाबाद-गोधरा का एक हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला।

मध्य प्रदेश में दूसरे सबसे अमीर शख्स हाल ही में जारी हुई हुरुन रिच लिस्ट में एमपी के 13 कारोबारियों में दिलीप सूर्यवंशी का नाम दूसरे नंबर पर है। दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी की संपत्ति 4430 करोड़ रुपए आंकी गई थी। सूर्यवंशी की संपत्ति में 630 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। सूर्यवंशी 10 पायदान ऊपर चढ़े हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑