ड्राइवर-हेल्पर ने ट्रक में बैठकर शराब पीना कबूला, चार दिन की रिमांड पर भेजा गया
इंदौर में शिक्षक नगर चौराहा से बड़ा गणपति तक तीन लोगों की जान लेने और 14 को घायल करने वाले ट्रक चालक गुलशेर खान और हेल्पर शंकर ठाकुर को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर ले लिया है।
इंदौर में शिक्षक नगर चौराहा से बड़ा गणपति तक तीन लोगों की जान लेने और 14 को घायल करने वाले ट्रक चालक गुलशेर खान और हेल्पर शंकर ठाकुर को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर ले लिया है। आरोपितों ने दो जगहों पर शराब पीना स्वीकारा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिए हैं।
ड्राइवर-हेल्पर चार दिन की रिमांड पर
दोनों ने ट्रक में बैठकर शराब पीना कबूला
आरोपितों ने नावदापंथ और दिलीपनगर में पी थी शराब
इंदौर। शिक्षक नगर चौराहा से बड़ा गणपति तक तीन लोगों की जान लेने और 14 को घायल करने वाले ट्रक चालक गुलशेर खान और हेल्पर शंकर ठाकुर को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर ले लिया है। आरोपितों ने दो जगहों पर शराब पीना स्वीकारा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिए हैं। ट्रक मालिक की भूमिका और पेपर के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। एरोड्रम पुलिस ने धरमपुरी निवासी गुलशेर खान और मानसिंह ठाकुर को बुधवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।
पुलिस को शक था कि वकील और हिंदू संगठन के पदाधिकारी गुलशेर की पिटाई कर सकते है। एमजी रोड़ और कोतवाली पुलिस का बल सुरक्षा के लिए बुलाया गया था। विवेचक ने पूछताछ,घटना स्थल का दौरा करने के लिए पांच दिन का रिमांड मांगा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 21 सितंबर तक रिमांड स्वीकृत कर दिया। टीआइ तरुण भाटी के अनुसार गुलशेर और शंकर से आमने सामने पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वापी(गुजरात) से गत्ते और पेपर रोल लेकर निकला था। आधा माल राऊ रंगवासा में खाली कर दिया था। शेष माल लेकर पोलोग्राउंड पहुंचना था। शंकर ने अपने साले से शराब मंगवाई और दोनों ने नावदापंथ में शराब पी।
इसके बाद दिलीपनगर चौराहा पर ट्रक में ही बैठकर शराब पी ली। शंकर ने टी-चौराहा से एयरपोर्ट की ओर जाने का रास्ता बताया। कालानी नगर से आगे निकले और शिक्षक नगर चौराहा पर कार(एमपी 09एपी 4069) को टक्कर मार दी। इसके बाद घबरा गया और जो सामने आया उसे चपेट में ले लिया। चौराहा पर रोकने पर जवानों को रौंदने की कोशिश शिक्षक नगर शनिधाम चौराहा पर एरोड्रम थाने के जवान जीवन परिहार और मनोज ने गाड़ी अड़ा दी थी।
गुलशेर ने पुलिस की बाइक(एमपी 03ए 7621) को टक्कर मार दी। जवानों ने थाने पर कॉल लगाया और डायल-112 को बुलाया। जब तक ट्रक बड़ा गणपति तक पहुंच गया और प्रो,लक्ष्मीकांत सोनी,कैलाशचंद जोशी और महेश की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गुलशेर पुलिस को गुमराह कर रहा है। उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। राऊ से बड़ा गणपति तक सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे है।
गुलशेर खान पुराना अपराधी, रासुका लगा सकती है पुलिस
पुलिस गुलशेर ने गुलशेर खान की कुंडली खंगाली है। धरमपुरी और धार पुलिस से भी जानकारी साझा की है। इस दौरान उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। इसमें उसके विरुद्ध जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और पशु के साथ दुष्कृत्य करने का केस भी शामिल है। अफसरों ने गुलशेर पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। पुराने अपराधों को देख कर रासुका की तैयारी की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले