टैटू हटवाने गई युवती का हुआ गलत लेजर ट्रीटमेंट, एयर होस्टेस बनने का सपना टूटा
इंदौर की युवती ईशा जायसवाल एविएशन का कोर्स करने गई थी, जहां टैटू को लेकर आपत्ति थी। इस पर वह प्योरशेडो क्लीनिक गई जहां उसे विश्वास दिलाया गया कि टैटू हट जाएगा।
इंदौर की युवती ईशा जायसवाल एविएशन का कोर्स करने गई थी, जहां टैटू को लेकर आपत्ति थी। इस पर वह प्योरशेडो क्लीनिक गई जहां उसे विश्वास दिलाया गया कि टैटू हट जाएगा। ईशा का आरोप है कि जिस दीपक ने उसका इलाज किया वह डॉक्टर नहीं था। उसने करीब 10 बार ट्रीटमेंट लिया, उसके हाथ की त्वचा जल गई और छाले हो गए।
युवती का आरोप- निशान हटने पर लगातार करते रहे इलाज।
बिना विशेषज्ञता के युवक ने खुद को डॉक्टर बता किया इलाज।
इंदौर सीएमएचओ कार्यालय और पुलिस कर रही है जांच।
इंदौर। इंदौर में बिना रजिस्ट्रेशन के फर्जी डॉक्टरों द्वारा उपचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद वर्षों तक जांच पूरी नहीं हो पाती है। हाल ही में एक युवती ने आरोप लगाया कि टैटू हटवाने के लिए किए गए लेजर ट्रीटमेंट में गलतियां हुईं, जिसके कारण उसका एयर होस्टेस बनने का सपना टूट गया। मामले में सीएमएचओ कार्यालय और पुलिस अधिकारियों को शिकायत की गई है।
ईशा जायसवाल ने बताया कि वह एविएशन का कोर्स करने गई थी, जहां टैटू पर आपत्ति थी। इसलिए वह ओल्ड पलासिया स्थित प्योरशेडो क्लीनिक गई। वहां दीपक नाम का युवक मिला, जो खुद को डॉक्टर बताता था। उसने डॉ. जानवी जैन से बात करवाई और विश्वास दिलाया कि टैटू हट जाएगा।
दीपक डॉक्टर नहीं था
ईशा ने बताया कि उसने सभी दवाइयां समय पर लीं, लेकिन तीन महीने बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। उसके हाथ की त्वचा जल गई और छाले हो गए। इसके लिए उसे मोटी रकम भी चुकानी पड़ी। ईशा ने करीब 10 बार ट्रीटमेंट लिया। बाद में पता चला कि दीपक डॉक्टर नहीं था और उसने बिना विशेषज्ञता के इलाज किया था।
ईशा ने कहा कि एक त्वचा रोग विशेषज्ञ के अनुसार टैटू हटाने के लिए अब प्लास्टिक सर्जरी का विकल्प भी नहीं है। इस संबंध में शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी क्लीनिक की शिकायत पूर्व में काम करने वाली एक युवती शीतल शर्मा ने भी की है। उसने बताया कि डा. जानवी जैन ने उसे यूके बोर्ड लंदन द्वारा प्रमाणित कास्मेटोलाजी कोर्स करने का प्रस्ताव दिया था, जिसके लिए 25 हजार रुपये फीस भी ली गई, लेकिन प्रमाण पत्र अब तक नहीं दिया गया।
ऐसे करें टैटू हटवाने के लिए चयन
त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. संजय पंचोली ने कहा कि टैटू हटवाना एक धीमी प्रक्रिया है। इसमें सबसे पहले यह देखा जाता है कि टैटू कितना पुराना है, कौन-सी इंक का उपयोग इसे बनवाने में किया गया है। कौन-सा कलर है। इसके लिए डर्मेटोलाजिस्ट को दिखाना चाहिए। डाक्टर से पूरी प्रक्रिया को समझना चाहिए, इसके बाद ही इलाज शुरू करवाना चाहिए।
जांच के बाद कार्रवाई की जाती है
इस मामले की जानकारी नहीं है, मैं इसे दिखवाता हूं। कार्यालय में बड़ी संख्या में शिकायत आती है, सभी पर जांच के बाद कार्रवाई की जाती है। – डॉ. माधव हासानी, सीएमएचओ
प्योरशेडो क्लीनिक के खिलाफ आई शिकायत
टैटू हटवाने के संबंध में प्योरशेडो नाम के एक क्लीनिक की शिकायत हुई है। इस मामले में जांच कमेटी द्वारा की जा रही है। अभी बयान ले लिए गए हैं। – डॉ. शरद गुप्ता, अध्यक्ष, जांच कमेटी
प्रशिक्षण के लिए आया था
मामले में सीएमएचओ कार्यालय और पुलिस अधिकारी को बयान दे चुकी हूं। शीतल शर्मा पहले हमारे यहां काम करती थी, शिकायतकर्ता ईशा उसकी रिश्तेदार है। जिस दीपक पर आरोप लगा रहे हैं, वह प्रशिक्षण के लिए आया था। यह पुराना मामला है, जिसकी शिकायत अब की गई है। – डॉ. जानवी जैन, संचालक, प्योरशेडो क्लीनिक
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी
मामले में दोनों पक्षों के बयान ले लिए गए हैं। इसकी जांच सीएमएचओ कार्यालय में हो रही है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -तुषार सिंह, एसीपी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले