जिस गाड़ी के कारण शहर में जीता नेशनल अवॉर्ड, वो ही खा रही धूल
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बच्चों के लिए बनाया गया ‘जिज्ञासा रथ’ इन दिनों नेहरू पार्क में धूल खा रहा है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बच्चों के लिए बनाया गया ‘जिज्ञासा रथ’ इन दिनों नेहरू पार्क में धूल खा रहा है। यह वही बस थी जिसे खेल-खेल में बच्चों को सीखने, सोचने और समझने की गतिविधियों से जोड़ने के लिए चलित लर्निंग सेंटर के रूप में तैयार किया था। अब यह अवॉर्ड विजेता प्रोजेक्ट नेहरू पार्क में लंबे समय से पड़ा है। इसके टायरों में हवा नहीं है। रंग उखड़ चुका है। अंदर की शैक्षणिक सामग्री गायब हो चुकी है।
साल 2023 में इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी द्वारा शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट ‘नर्चरिंग नेबरहुड’ पहल का हिस्सा था। इसके तहत 10 साल पुरानी बस को जिज्ञासा रथ के रूप में बदला था। इसका मकसद था कि बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर देना और माता-पिता को बाल विकास से जुड़ी समझ देना और बच्चों के विकास के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों को उनके अनुकूल बनाना। इस बस में गतिविधियों, शैक्षणिक खेलों, कहानियों और रचनात्मक कार्यशालाएं होनी थीं। इसके जरिए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बच्चों तक शिक्षा और मनोरंजन दोनों पहुंचाने की योजना थी। शुरुआत में इसे काफी सराहना मिली और इस प्रोजेक्ट की वजह से स्मार्ट सिटी कंपनी ने दिल्ली में 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी जीता, लेकिन कुछ ही महीनों में इसकी रफ्तार थम गई। लंबे समय से बस का संचालन नहीं हुआ। धीरे-धीरे इसका रखरखाव भी बंद हो गया। इंदौर उन चुनिंदा शहरों में शामिल था, जिसे इस पहल के तहत चार पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिला था।
इन्हीं में से एक था जिज्ञासा रथ। 2023 में दिल्ली में हुए नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज में बेंगलुरू स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी ने पहला स्थान प्राप्त किया था, जबकि जबलपुर दूसरे स्थान रहा था। इस कार्यक्रम में इंदौर को प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए सराहना मिली थी। इसे भी अवॉर्ड मिला था।
नवाचार में लापरवाही : नर्चरिंग नेबरहुड प्रोजेक्ट का ‘जिज्ञासा रथ’ रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल
मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं… मुझे जिज्ञासा रथ की ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं इस मामले को दिखवाता हूं। वैसे इस तरह के प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी शहर की संस्थाओं और एनजीओ को सौंपी जाती है। अब वे इसका संचालन क्यों नहीं कर रहे हैं, यह पता करना होगा। – अर्थ जैन, सीईओ इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले