देश की बात, आपके शहर से
जवाहर मार्ग पर 3 मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, मलबे में फंसी महिला और 2 बच्चे मदद को पुकारते रहे
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

जवाहर मार्ग पर 3 मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, मलबे में फंसी महिला और 2 बच्चे मदद को पुकारते रहे

सोमवार रात इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित दौलतगंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया। झंडा चौक के पास स्थित तीन मंजिला (जी प्लस-2) इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब छह परिवार मौजूद थे।

Abhishek Raghuvanshi23 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सोमवार रात इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित दौलतगंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया। झंडा चौक के पास स्थित तीन मंजिला (जी प्लस-2) इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब छह परिवार मौजूद थे। इमारत गिरते ही इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
सोमवार रात इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित दौलतगंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया
झंडा चौक के पास स्थित तीन मंजिला (जी प्लस-2) इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई
इंदौर। सोमवार रात इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित दौलतगंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया। झंडा चौक के पास स्थित तीन मंजिला (जी प्लस-2) इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब छह परिवार मौजूद थे। इमारत गिरते ही इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 13 लोगों घायल हुए हैं और 1 की मौत हो गई है।
स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे लेकिन मलबा हटाने के साधन न होने से फंसे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की रिमूवल टीम, पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तीन जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू शुरू हुआ।
रात 1 बजे तक मलबे से 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया। घायलों में दो बुजुर्ग (60 और 62 वर्ष), तीन माह की बच्ची याशिरा, सात साल का बच्चा नबी अहमद, और कई महिलाएं शामिल हैं। सभी के सिर, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
मलबे में महिला और बच्चे फंसे रहे, मदद को पुकारते रहे
रात 11.30 बजे तक एक महिला और दो बच्चे मलबे में दबे हुए थे। उनकी चीखें सुनकर रेस्क्यू टीम ने जहां से आवाजें आ रही थीं वहां ऑक्सीजन छोड़ी और सरिए काटकर उन्हें निकालने की कोशिश जारी रखी। देर रात तक क्रेन की मदद से छत हटाने का प्रयास भी किया गया।
एम्बुलेंस के लिए जगह नहीं
दौलतगंज की तंग गलियों में एम्बुलेंस तक पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में घायलों को स्ट्रेचर और लोगों की मदद से उठाकर जवाहर मार्ग पर खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाया गया, फिर अस्पताल भेजा गया।
इमारत अवैध और कमजोर नींव पर बनी
जानकारों के अनुसार इमारत करीब 15 साल पहले बनाई गई थी। पिलर और नींव कमजोर होने के चलते यह ध्वस्त हो गई। निगम अधिकारियों ने इसे अवैध निर्माण बताया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि हादसे की जांच होगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में घायल लोग
अलताफ (28)
रफी उद्दीन (60)
याशिरा (3 माह)
नबी अहमद (7 वर्ष)
सबिस्ता अंसारी (28)
सबीउद्दीन (62)
सलमा बी (45)
आलिया अंसारी (23)
शाहिदा अंसारी (55)
अमीनुद्दीन (40)
अफरीन( 32)
मोहम्मद अहमद(4)
मौत
अलीफा(20)
क्यों हुआ हादसा
तलघर में पानी भरा था, जिसको सालों से नहीं निकला गया, जिससे मकान की नींव कमजोर हो गई। बेसमेंट को बंद कर दिया था। मकान के तलघर में पानी भरा था, जिस कारण धीरे धीरे नींव कमजोरी होती गई और अचानक ये हादसा हुआ है। मामले में परिवार का आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस कारण किसी भी भाई ने पानी निकालना उचित नहीं समझा। इसके चलते ये हादसा हुआ है

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑